Bihar News : शादी समारोह का भोजन था विषाक्त! खाने वाले तकरीबन 100 लोग हुए बीमार

Bihar News बिहार के मधेपुरा जिले में तकरीबन 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी एक ही शादी समारोह में आयोजित भोज में शामिल हुए थे। भोज खाने के बाद सुबह एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 22 Nov 2022 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 22 Nov 2022 11:58 PM (IST)
Bihar News : शादी समारोह का भोजन था विषाक्त! खाने वाले तकरीबन 100 लोग हुए बीमार
Bihar News : मधेपुरा का मामला, बढ़ सकती हैं बीमार लोगों की संख्या...

जागरण टीम, मधेपुरा : जिले के पथराहा में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह का भोज खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए हैं। मंगलवार को जब उल्टी व सिरदर्द से सभी परेशान हो गए, तो उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया है। जहां सभी का इलाज शुरू किया गया है। इसमें दो व्यक्तियों अरूण कुमार और सिकंदर कुमार की स्थिति अधिक खराब है। अन्य लोगों की हालत एक सी है। शादी पार्टी में भोजन विषाक्त था, ऐसी चर्चा तेज है।

मामले के बारे में बताया जाता है कि पथराहा में सोमवार की रात्रि शैलेंद्र यादव की पुत्री की शादी थी। शादी में बारात मुरलीगंज के भेलाही से लोग बारात में पहुंचे थे। शादी का भोज खाने से करीब एक सौ से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। मंगलवार को जब उल्टी व सर दर्द से सभी परेशान हो गए तो उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया है। जहां सभी का इलाज शुरू किया गया है। इसमें दो व्यक्ति अरूण कुमार व सिकंदर कुमार की स्थिति अधिक खराब है। बांकी लोगों की स्थिति ठीक है। चिकित्सक डा.पीआर भाष्कर ने बताया कि फुड प्वाइजनिंग का मामला है।

(अस्पताल में भर्ती शादी समारोह में शामिल हुआ ग्रामीण)

ग्रामीण बिजेंद्र यादव ने बताया कि उनकी पत्नी व बच्चा राजकुमार यादव भी बीमार हो गया है। भोज में पूड़ी सब्जी व प्लाव का व्यवस्था किया गया है। भोज खाने के बाद रात तीन बजे से लोगों की तबियत बिगड़ने लगी। मंगलवार की सुबह उल्टी व सरदर्द से लोग परेशान हो गए। स्थिति को बिगड़ता देख धीरे-धीरे लोग मेडिकल कालेज पहुंचने लगे। दोपहर बाद तक करीब एक सौ से अधिक लोग अस्पताल इलाज के लिए पहुंच गए। बताया गया कि जितेंद्र कुमार, हर्षवर्द्धन कुमार, आदेश कुमार, भारतेंदु कुमार, कृष्णा कुमार, खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी, श्रुति कुमारी, सत्यम कुमार, सोनाक्षी कुमारी, ऋषभ कुमार, गुडन कुमारी, फुल कुमारी सहित अन्य लोगों की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है। बांकी लोगों का इलाज जारी है।

मालूम हो कि दो माह पूर्व भी जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत चिकनी खार में विश्वकर्मा पूजा के दिन आयोजित भंडारा में विषाक्त भोजन से बीमार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि डेढ़ दर्जन लोग बीमार हो गए थे। चकनी पंचायत के खार के वार्ड संख्या 11 में वार्ड सदस्य सरिता देवी के यहां विश्वकर्मा पुजा का आयोजन किया गया था। इसमें कीर्तन का भी आयोजन किया गया था। पुजा अर्चना खत्म होने के बाद कीर्तन मंडली के सदस्यगण व आस पड़ोस के लोगों के बीच प्रसाद वितरण कर भोजन कराया गया। भोजन में दही-चुड़ा व चावल दाल सब्जी के साथ दही दिया गया। भोजन करने के पश्चात लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उल्टी दस्त मन मिचलाने लगा था।

दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा): प्रखंड क्षेत्र में बाजार से घर वापस आने के क्रम में दफाली टोले पास से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला के गले से चैन खींचकर फरार हो गया। घटना को ले पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर केस दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। जानकारी अनुसार बिहारीगंज थाना के दफाली टोला वार्ड छह निवासी ओमप्रकाश साह की बहन नीलम देवी एवं सुनीता देवी बाजार से घर लौट रही थी। इस क्रम में अज्ञात दो बदमाशों ने घर के समीप से नीलम देवी को छक्का देकर चेन खींचकर मौके से फरार हो गया। इसको लेकर नीलम देवी एवं सुनीता देवी ने बताया कि बाजार से वापस आने के क्रम में बदमाशों ने चेन खींचकर गुदड़ीबाजार की ओर भाग गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय आए हुए हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी