... अब सभी स्कूलों में खेल और योग को किया जाएगा विकसित, कुछ इस प्रकार की है तैयारी

फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया का आयोजन हो रहा है। सहरसा जिले के करीब 1465 स्कूलों को पंजीयन कराना होगा। बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमचंद ने डीईओ को पत्र लिखकर सभी विद्यालयों में खेलो इंडिया मास्टर ट्रेनर बनाने का निर्देश दिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 09:14 AM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 09:14 AM (IST)
... अब सभी स्कूलों में खेल और योग को किया जाएगा विकसित, कुछ इस प्रकार की है तैयारी
सहरसा में खेल और योग को स्‍कूलों में विकसित किया जाएगा।

सहरसा, जेएनएन। जिले के सभी प्राइमरी, मिडिल एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में खेल व योग को विकसित किया जाएगा। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत जिले के सभी स्कूलों का खेलो इंडिया पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। हर स्कूल में खेल व योगा सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन कर इसकी सूचना से विभाग को अवगत कराना है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के देख रेख में बिहार में खेलो इंडिया का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के हर स्कूल को इसके लिए खेलो इंडिया पर इसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि

31 दिसंबर निर्धारित है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के छात्र-छात्रा, शिक्षक, अभिभावक एवं समुदायों के दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधि, खेल एवं योग को विकसित किया जाना है। यह एक राष्ट्रव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम अंतगर्त खेलो इंडिया गतिविधि संचालित की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। जिले के सभी प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक व उच्चतर माघ्यमिक विद़्यालयों को अनिवार्य रूप से 31 दिसंबर तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है। जिले में प्रारंभिक विद्यालयों की संख्या करीब 1265 एवं हाई स्कूल व प्लस टू स्कूलों की संख्या करीब 200 है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतगर्त फिट इंडिया वीक 2020 कार्यक्रम हर विद्यालयों में मनाया जाना है। खेलो इंडिया के तहत अब तक जिले के 250 स्कूलों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

खेल सामग्री की होगी खरीदारी

खेलो इंडिया को धरातल पर उतारने के लिए स्पोर्टस एवं फिजिकल एजुकेशन अंतगर्त वित्तीय वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में राज्य से निर्गत राशि को विद्यालय स्तर पर उच्च गुणवत्तापूर्ण स्पेार्टस एवं फिजिकल एजुकेशन अंतगर्त निर्गत मार्गदर्शिका अनुरूप खेल सामग्री का क्रय माह दिसंबर 20 तक अनिवार्य रूप से क्रय कर लिए जाने का निर्देश दिया गया है। जिससे समय रहते आयोजन कराया जा सकें।

खेलो इंडिया मास्टर ट्रेनर बनाने का निर्देश

बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमचंद ने डीईओ को पत्र लिखकर सभी विद्यालयों में खेलो इंडिया मास्टर ट्रेनर बनाने का निर्देश दिया है। सभी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक को स्पोर्टस एवं फिजिकल एजुकेशन अंतगर्त फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम से संबंधित समस्त गतिविधियों- कार्यक्रमों की संचालन की जिम्मेवारी दिया जाना है। स्पोर्टस एवं फिजिकल एजुकेशन अंतगर्त विद्यालय स्तर पर क्रय किए गए खेल सामग्री का रख रखाव एवं छात्र- छात्राओं के बीच खेल से संबंधित गतिविधि कराएंगे। वैसे विद्यालय जहां शारीरिक शिक्षा शिक्षक नहीं है वहां किसी योग्य शिक्षक को इसकी जिम्मेवारी दी जाए। प्रखंड स्तर पर एक सुयोग्य शारीरिक शिक्षा शिक्षक को मास्टर ट्रेनर के रूप में विकसित किया जाए।

सभी स्कूलों का होगा रजिस्ट्रेशन

खेला इंडिया के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन होगा। प्राइमरी स्कूल से लेकर प्लस टू स्कूल तक हर स्कूल में खेल व योग को और अधिक विकसित किया जाएगा। इसके लिए सभी बीईओ को निर्देश दिया जा चुका है। - जियाउल होदा खां, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान

chat bot
आपका साथी