Smart City Bhagalpur के सरकारी स्कूल होंगे स्मार्ट, खर्च किए जाएंगे 6 करोड़ 33 लाख 86 हजार 295

Smart City Bhagalpur योजना के क्रियान्वयन पर खर्च होंगे छह करोड़ 33 लाख नौ माह में पूरा होगा कार्य। स्कूल होंगे पूरी तरह स्मार्ट। चयनित स्कूलों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है इन स्कूलों में बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था दी जाएगी।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 12:47 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 12:47 PM (IST)
Smart City Bhagalpur के सरकारी स्कूल होंगे स्मार्ट, खर्च किए जाएंगे 6 करोड़ 33 लाख 86 हजार 295
Smart City Bhagalpur के पांच स्कूलों का होगा सुंदरीकरण

जागरण संवाददाता, भागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर (Smart City Bhagalpur) में अब स्कूल भी स्मार्ट होंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से शहर के पांच स्कूलों का सुंदरीकरण किया जाएगा। स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा। सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों से अधिक खूबसूरत दिखेंगे। प्रथम चरण में भागलपुर शहर के पांच स्कूलों का चयन किया गया है।

झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय, मोक्षदा गर्ल्स हाइ स्कूल, राजकीय बालिका इंटर विद्यालय, राजकीय इंटरमीडिएट जिला स्कूल, राजकीय सरोसाहू मध्य विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इस योजना पर स्मार्ट सिटी द्वारा 6 करोड़ 33 लाख 86 हजार 295 रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत पांचों विद्यालयों के दरवाजे खिड़की की मरम्मत कराई जाएगी। विद्यालय के बाहरी और अंदर के दीवारों को पेंट कराया जाएगा। स्कूल भवन के अंदर बेहतर तरीके से विद्युत वायर की फिटिंग कराई जाएगी।

मुख्य प्रवेश द्वार की मरम्मत कराने के साथ ही उसे आकर्षक लुक दिया जाएगा। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। स्कूल परिसर और कक्षाओं की सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। कक्षाओं और गलियारों में आकर्षक फर्श लगाए जाएंगे। स्कूल में कक्षा संचालित करने के लिए नए डेस्क, बेंच, टेबल आदि खरीदे जाएंगे। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी आरिक कंस्ट्रक्शन एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी को नौ माह के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एजेंसी पांच वर्ष तक विद्यालय के रख रखाव की जिम्मेवारी संभालेगी।

 एक नजर वैक्सीनेशन पर 

भागलपुर में शनिवार को जिले में 25930 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। 45 से 60 वर्ष के 2883 लोगों को पहला, 1587 लोगों को दूसरी, 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 1215 लोगों को पहला और 777 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष के 12014 युवाओं को पहला और 7442 युवाओं को कोरोना का दूसरा डोज लगाया गया।

chat bot
आपका साथी