मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं : शाहनवाज

भाजपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। कार्यकर्ता बन कर काम करूंगा। हुसैन तिलकामांझी स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2015 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2015 01:12 PM (IST)
मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं : शाहनवाज

भागलपुर। भाजपा केंद्रीय कमेटी के सदस्य व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। कार्यकर्ता बन कर काम करूंगा। हुसैन तिलकामांझी स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वोट लेने का इरादा लेकर लालू-नीतीश एकजुट भले ही हुए हैं, लेकिन उनके इरादे को पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वोट का सपना देखना बंद करें नीतीश-लालू। उनके मंसूबे पर अंतत: पानी फिरेगा।

शाहनवाज ने कहा कि वे किंग मेकर की भूमिका में रहेंगे। एनडीए का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा जात व धर्म के नाम पर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय नहीं करती है। चुनाव के एलान के वक्त पार्लियामेंटरी बोर्ड विचार करेगा कि कौन होगा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार।

शाहनवाज ने कहा आज मुख्यमंत्री नीतीश की स्थिति पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जैसी हो गई है। कल तक नीतीश कुमार के इशारे पर मांझी सरकार चल रही थी, आज लालू प्रसाद जो चाहते हैं, बिहार में वही हो रहा है। लालू के कहने पर ही अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई।

शाहनवाज ने कहा कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है, इसलिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पीछे पड़ी है। वसुंधरा राजे को हटाने का सवाल ही नहीं है। वसुंधरा ने ललित मोदी से अपना परिचय नहीं छुपाया, यह कोई गुनाह तो नहीं। सोनिया, प्रियंका व रोबर्ट वाड्रा भी लंदन में ललित मोदी से मिले, इसका क्या जवाब है कांग्रेस के पास।

शाहनवाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए किसी भी शहर का नाम तय नहीं हुआ है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडू से मेरी बात हुई है। मैंने भागलपुर के संदर्भ में वकालत की है। डीआरएम कार्यालय के संबंध में भी रेल मंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई है। शाहनवाज ने कहा, भागलपुर में फूड पार्क के लिए नीतीश कुमार ने जमीन उपलब्ध ही नहीं कराया।

chat bot
आपका साथी