दीवाना क्लब के संस्थापक महेंद्र सिंह का निधन

दीवाना क्लब और बिहार वालीबॉल के संस्थापक 90 वर्षीय महेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव भवनाथपुर में गुरुवार की सुबह आठ बजे निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 11:02 PM (IST)
दीवाना क्लब के संस्थापक महेंद्र सिंह का निधन
दीवाना क्लब के संस्थापक महेंद्र सिंह का निधन

भागलपुर। दीवाना क्लब और बिहार वालीबॉल के संस्थापक 90 वर्षीय महेंद्र सिंह का उनके पैतृक गांव भवनाथपुर में गुरुवार की सुबह आठ बजे निधन हो गया। उन्होंने 1946 में दीवाना क्लब भागलपुर की स्थापना की थी। इनके निधन से बिहार वालीबॉल परिवार मर्माहत है। भागलपुर वालीबॉल संघ व बिहार वालीबॉल संघ ने स्व. महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मृत्युंजय नारायण सिंह, सत्येंद्र चौधरी, अजय राय, मृणाल किशोर, आजाद, मिंटू, मिथिलेश राय, रंजन सिंह आदि ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी