Road Accident Jamui: बोलेरो और बाइक में सीधी टक्कर, दो युवक की मौत, एक घायल

Road Accident Jamui जमुई में बाइक और बोलेरो की सीधी टक्‍कर में दो बाइक सवार की दो मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्‍मी है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। सामने से बोलेरो से बाइक की टक्‍कर हो गई।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 10:18 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 10:18 AM (IST)
Road Accident Jamui: बोलेरो और बाइक में सीधी टक्कर, दो युवक की मौत, एक घायल
घटना के विरोध में जाम किया गया है।

जागरण संवाददाता, जमुई। Road Accident Jamui: शुक्रवार की देर रात जमुई जिले के कैथा गांव के समीप बाइक व बोलेरो में भिड़ंत हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। अलीगंज अस्पताल में घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी कर दिया। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी माने।

तीनों युवक अलीगंज प्रखंड के दरखा गांव के बताये जा रहे हैं

बताया जाता है कि दरखा गांव से शुक्रवार की देर रात तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर शेखपुरा बारात जा रहे थे। तभी चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कैथा मुख्यपथ पर विपरीत दिशा से आ रही बेलोरो से सीधे भिड़ंत हो गई। मृतकों में दरखा गांव निवासी राम प्रवेश पंडित के पुत्र सतीश कुमार मंडल (30 वर्ष) एवं उपेंद्र महतो का पुत्र जितेंद्र महतो (25 वर्ष) शामिल हैं। जख्मी युवक की पहचान इसी गांव के विक्की कुमार के रूप में हुई है।

बारात में शामिल हो जा रहे थे

बताया जाता है कि तीनों शुक्रवार की देर रात एक बाइक पर सवार होकर शेखपुरा बारात जा रहा था। इसी दौरान कैथा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। सतीश और जितेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि विक्की को गंभीर हालत में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद  चंद्रदीप थानाध्यक्ष आशीष कुमार दलबल के साथ पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हैं। इधर, घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के घर मातम पसरा है। स्वजन के चीत्कार से माहौल गमगीन बना है। पास- पड़ोस के लोगों की भीड़ मृतकों के घर उमड़ी थी।

chat bot
आपका साथी