RJD : दो लाख प्राथमिक सदस्य बने, प्रखंड संगठनात्मक चुनाव की तिथि घोषित Bhagalpur News

प्रखंड संगठन का चुनाव पांच से ग्यारह नंवबर तक कराया जाएगा। बैठक में सभी ने एक स्‍वर से कहा कि 2020 में होने वाले चुनाव भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 08:52 AM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 08:52 AM (IST)
RJD : दो लाख प्राथमिक सदस्य बने, प्रखंड संगठनात्मक चुनाव की तिथि घोषित Bhagalpur News
RJD : दो लाख प्राथमिक सदस्य बने, प्रखंड संगठनात्मक चुनाव की तिथि घोषित Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। राजद के संगठनात्मक चुनाव पदाधिकारी मु. जाहीद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में राजद ने दो लाख प्राथमिक सदस्य बनाया है। इसमें सभी वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। वे नगर के होटल में 2019-20 के लिए होने वाले संगठनात्मक चुनाव की बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

जिलाध्यक्ष डॉ. तिरुपतिनाथ यादव ने कहा कि प्रखंड संगठन का चुनाव पांच से ग्यारह नंवबर तक कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। 2020 में होने वाले चुनाव भारी अंतर से जीत दर्ज करेंगे और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। केंद्र और राज्य की सरकार गरीब विरोधी सरकार है।

युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है। रेलवे के निजीकरण की तैयारी चल रही है। इसके लिए राजद आंदोलन चलाएगा। संचालन मु. उस्मान ने किया। बैठक में नंदू यादव, डॉ. चक्रपानी हिमांशु, मु. सलाीउद्दीन अहसन, अमर कुमार साहा, चंद्रशेखर यादव, पप्पू यादव, मु. हुमायूं, अभय मंडल, गुड्डू यादव, मु. शमीम, श्याम यादव, वासुकी यादव सहित कई ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी