भागलपुर के गंगा दियारा में पुलिस की छापेमारी, एक कुख्‍यात को पकड़़ा, हथियार भी बरामद

भागलपुर के गंगा दियारा में पुलिस पेट्रोलिंग से हड़कंप मच गई। पुलिस ने जगह-जगह छापामारी की। एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में हथियार भी बरामद किया गया। पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 09:20 PM (IST)
भागलपुर के गंगा दियारा में पुलिस की छापेमारी, एक कुख्‍यात को पकड़़ा, हथियार भी बरामद
दियारा में पुलिस की छापेमारी में एक अपराधी गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर पुलिस काे उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने एक कुख्‍यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गंगा दियारा इलाके में हुई है। पुलिस उससे काफी पूछताछ कर रही है। अपराधी संतनगर निवासी बजरंगी मंडल है। बजरंगी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्‍य जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस इस कार्रवाई से दियारा क्षेत्र के किसानों ने बड़ी राहत ली। अपराधी की नजर दियारा इलाके में किसानों के फसलों पर रहती है। वहीं, लगातार हत्‍याएं भी होती है। पुलिस बजरंगी को काफी दिनों से तलाश रही थी। उसपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई में कई अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार राजंदीपुर गंगा के दियरा में रविवार की सुबह काफी संख्‍या में पुलिस वहां पहुंची।  इस दौरान पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को पकड़ लिया। इस अपराधी को चार थानों की पुलिस तलाश कर रही थी।  यहां बता दें कि गंगा में किसानों की भूमि पर कब्जा कर अपराधियों का राज चलता है। नाव से पुलिस गंगा पार पहुंची। काफी देर तक गंगा की रेत पर पैदल घूमते रहे। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे। कुछ अपराधी गंगा पार कर शहरी इलाके में प्रवेश कर गया। इस बीच सबौर थानेदार सुनील कुमार झा के नेतृत्व में कई जगह सघन जांच की गई।  

पुलिस ने संतनगर निवासी बजरंगी मंडल को गिरफ्तार कर लिया। यह कुख्‍यात अपराधी है। जिले के कई थानों में उसपर कई केस दर्ज हैं। सबौर, बरारी, जीरोमाइल और घोघा की पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में थी। उस हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, छिनतई और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय से कई थानों की पुलिस बजरंगी मंडल को ढूंढ रही थी। सबौर थानेदार सुनील कुमार झा ने बताया कि वह फरार चल रहा था। पहले भी गिरफ्तारी का कई बार प्रयास किया गया।

chat bot
आपका साथी