पुलिस वाहन चालक हत्‍याकांड : चालक शेख अफसार की हत्या में बप्पी पासवान गिरफ्तार

Police driver assassination 10 सितंबर की रात हुई थी हबीबपुर थाने के चालक की हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता ने थानेदार पर ही हत्‍या का आरोप लगाया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 01:09 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 01:09 PM (IST)
पुलिस वाहन चालक हत्‍याकांड : चालक शेख अफसार की हत्या में बप्पी पासवान गिरफ्तार
पुलिस वाहन चालक हत्‍याकांड : चालक शेख अफसार की हत्या में बप्पी पासवान गिरफ्तार

भागलपुर, जेएनएन। Police driver assassination : हबीबपुर थाने के चालक शेख अफसार की हत्या में गौराचौकी गांव का कुख्यात बप्पी पासवान गिरफ्तार कर लिया गया। बप्पी इलाके के पुराने दागी रहे शिवा पासवान का बेटा है। उसने अफसार की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसके विरुद्ध मोटरसाइकिल लूट, रंगदारी, चोरी के तीन मामले कजरैली थाने में दर्ज हैं।

सिटी एएसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में एसआइटी को शुक्रवार की देर रात गौराचौकी इलाके में यह सफलता मिली। एसएसपी आशीष भारती ने एसआइटी में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बप्पी ने प्रारंभिक पूछताछ में हत्या में शामिल तीन अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर उन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि चालक शेख अफसार की हत्या 10 सितंबर 2020 की रात कजरैली थाना क्षेत्र के गौराचौकी में गोली मार हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने अफसार की बाइक लूटने का प्रयास गौराचौकी पेट्रोल पंप से पूर्व कर रहे थे। विरोध करने पर अफसार को नजदीक से गोली मारी गई थी। उसके शव को भागलपुर-कजरैली मुख्य मार्ग में गौराचौकी के समीप फेंक दी गई थी। वह हबीबपुर थाने की बोलेरो गाड़ी चलाया करता था। हत्या के दूसरे दिन अल सुबह अफसार के पिता शेख कासिम को हत्या की सूचना दी गई थी। अफसार नवगछिया के गोपालपुर बड़ी मकंदपुर का रहने वाला था।

पिता ने कहा था बेटे की हत्या की साजिश में शामिल थी पुलिस

अफसार की हत्या में उसके पितां  पिता शेख कासिम के सवालों से पुलिस अबतक बच रही है। उसके लिखित बयान को पुलिस ने दरकिनार कर दिया था। पिता के आवेदन गायब कर कजरैली थाने के एएसआई राजकिशोर ठाकुर के फर्द बयान केस दर्ज किया गया था। अफसार के पिता ने अपने आवेदन में हबीबपुर थाने के गश्ती दल प्रभारी एएसआई जंगेश्वर यादव को हत्या का आरोपित बनाया था। एएसआई पर साजिश रच कर बेटे अफसार की हत्या कराने का आरोप लगाया था।

मुख्‍य बातें

-  तकनीकी जांच में एसआइटी को मिली सफलता

- 10 सितंबर की रात हुई थी हबीबपुर थाने के चालक की हत्या

chat bot
आपका साथी