भागलपुर में वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग का चक्कर काट रहे लोग, अधिकारियों के पास नहीं है जवाब

भागलपुर में वैक्सीनेशन के एक हफ्ते बाद भी लोगों के फोन में मैसेज नहीं आया है। इसके बाद उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में टीका ले चुके लोग स्वास्थ्य विभाग पहुंच रहे हैं। 16 और 21 जून को मेगा शिविर लगाकर 95 हजार लोगों का टीका किया गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:16 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:16 PM (IST)
भागलपुर में वैक्सीनेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग का चक्कर काट रहे लोग, अधिकारियों के पास नहीं है जवाब
भागलपुर में वैक्सीनेशन के एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला फोन पर मैसेज।

जागरण सवांददाता, भागलपुर। भागलपुर में वैक्सीनेशन के बाद नेशनल पोर्टल पर एंट्री नहीं होने की स्थिति में दो हजार से ज्यादा एंट्री पेंडिंग है। इसका मुख्य कारण पोर्टल का स्लो होना या घंटो खराब होना बताया जा रहा है। हालांकि, 16 जून को वैक्सीनेशन करवाने वाले कई लोगों को अब तक मैसेज नहीं मिला है इसलिए वो कई बार स्वास्थ्य विभाग का चक्कर लगा चुके हैं। उन्हें यह बताया जा रहा है कि पोर्टल स्लो है। लेकिन टीका ले चुके लोगों के गले में ये बात नहीं उतर रही है। छह दिन बाद भी मैसेज नहीं आने का ठोस कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं।

ऑफ लाइन की जाती है एंट्री

16 और 21 जून को मेगा शिविर लगाकर करीब 95 हजार लोगों को जिले में वैक्सीन दी गई। बताया गया कि जल्दीबाजी में पोर्टल पर एंट्री नहीं कर ऑफ लाइन एंट्री की गई और वैक्सीनेशन किया गया। ऑफ लाइन एंट्री में वैक्सीन लेने वाले लोगों के आधार कार्ड के अलावा पहचान पत्र ले लिया जाता है। टीकाकरण के बाद लोगों की एंट्री डाटा ऑपरेटर करते हैं।

प्रखंडो से डाटा ऑपरेटरों द्वारा की गई एंट्री मुख्यालय भागलपुर को दूसरे दिन मिलती है। वहीं, जिले के ग्रामीण इलाकों में नेटवर्किंग की समस्या से डाटा ऑपरेटर परेशान रहते हैं। इसलिए ज्यादातर एंट्री प्रखंड मुख्यालय में आकर ही वैक्सीनेशन की एंट्री पोर्टल पर की जाती है। 21 जून को करीब चार घंटे नेशनल पोर्टल का सर्वर खराब रहा, हजारों लोगों को ऑफ लाइन एंट्री कर वैक्सीन दी गई। वहीं, वैक्सीनेशन के बाद 48 घंटे के अंदर एंट्री करने का समय तय है। अगर किसी कारणवस एंट्री नही की गई तो बाद में देता ऑपरेटर को एंट्री करने में परेशानी होती है।

छह दिन बाद भी नहीं आया मैसेज

16 जून को कई लोंगो को वैक्सीन लगाने के बाद अभी तक मैसेज नहीं मिला है। सुल्तानगंज के गौतम कुमार ने कहा कि 16 जून को वैक्सीन का दूसरा डोज लिया था। अभी तक मैसेज नहीं मिला है। जब स्वास्थ्य विभाग जाकर जानकारी ली, तो नेशनल पोर्टल पर सिर्फ पहला डोज की जानकारी थी। आदमपुर के सूरज कुमार और भीखनपुर के विद्या सागर ने भी 16 जून को वैक्सीन ली थी, लेकिन मैसेज नहीं आया है।

'सर्वर की खराबी की वजह से एंट्री में परेशानी हो रही है। पीरपैंती में रात तीन बजे के बाद तक एंट्री की गई। 200 के करीब एंट्री पेडिंग हैं। मैसेज नहीं आने की वजह सर्वर या नेट में खराबी हो सकती है।' - डॉ. मनोज कुमार चौधरी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी