डायन बताकर महिला को जिंदा जलाकर मार देने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा Bhagalpur News

14 फरवरी 2019 को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गन​गनियां फतेहपुर गांव में यहीं के कुछ लोगों ने एक विवाहिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया था।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 01:59 PM (IST)
डायन बताकर महिला को जिंदा जलाकर मार देने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा Bhagalpur News
डायन बताकर महिला को जिंदा जलाकर मार देने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। डायन बताकर महिला को जिंदा जलाकर मामले में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब उसने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लगातार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। इस घटना में पहले भी कई आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था। लेकिन पुलिस की पकड़ से मुख्य आरोपी फरार थे। पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब पूरे घटना का मास्टरमाइंड रूपेश मंडल को सोमवार को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक निसार अहमद शाह ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

14 फरवरी 2019 को घटी थी घटना 

यहां बता दें कि इसी वर्ष 14 फरवरी को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गन​गनियां फतेहपुर गांव में यहीं के कुछ लोगों ने एक विवाहिता को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया था। ​विवाहिता इतनी बुरी तरह जल गई थी कि घर में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उनके पति क्रांति मंडल ने सात लोगों के खिलाफ सुलतानगंज थाना प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में रूपेश मण्डल, मुकेश मण्डल, नंदू मण्डल, सामर्थी मण्डल, विनय मण्डल, मकुना देवी और सकीना देवी को नामजद किया गया था। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार ने बताया कि सात नामजद आरोपी में से दो की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी