Mission 2019 : दिल्ली पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के पदाधिकारी

भागलपुर के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के पदाधिकारी शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज वहां पार्टी के होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Oct 2018 03:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 Oct 2018 03:47 PM (IST)
Mission 2019 : दिल्ली पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के पदाधिकारी
Mission 2019 : दिल्ली पहुंचे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के पदाधिकारी
भागलपुर (जेएनएन)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के पदाधिकारी शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। सभी पदाधिकारी शनिवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज वहां पार्टी के होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करेंगे। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई है।

जिलाध्यक्ष अशोक रजक, जिला प्रधान महासचिव अजय राय, जगदीशपुर प्रखंड के प्रभारी अमित कुमार ट्रेन से दिल्ली के लिए गए। प्रवक्ता पवन सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक का मुद्दा आगामी चुनाव की रणनीति पर फोकस रहेगा। लगभग तय हो जाएगा कि पार्टी का चुनाव में स्टैंड किस तरह का होगा। जंक्शन पर वरीय उपाध्यक्ष अजय कुमार, किसान प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष मुनिलाल सबौर के प्रखंड अध्यक्ष चंदन दास, कार्यालय संचालक प्रमोद राम सहित कई थे। पदाधिकारी भागलपुर लोकसभा चुनाव सहित आसपास के‍ सीटों के बारे में चर्चा करेंगे। गठबंधन पर भी चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी