अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

अब मिशनरी स्कूलों के बच्चों को सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी अंग्रेजी लिखने-पढ़ने में कड़ी चुनौती देंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Mar 2018 10:13 AM (IST) Updated:Fri, 09 Mar 2018 10:13 AM (IST)
अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी
अब सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी

भागलपुर। (अमरेन्द्र कुमार तिवारी) अब मिशनरी स्कूलों के बच्चों को सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी अंग्रेजी लिखने-पढ़ने में कड़ी चुनौती देंगे। हरेक प्रखंड में एक-एक मध्य विद्यालय को चिन्हित कर उसमें इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई होगी। सिलेबस भी सीबीएसई के तर्ज पर होगा। राज्य सरकार ने यह फैसला ले लिया है। वहां पढ़ने वाले विद्यार्थी फर्राटे अंग्रेजी बोलेंगे। यूं कहे कि किसी निजी विद्यालयों के बच्चों से अंग्रेजी लिखने पढ़ने में कम नहीं होंगे।

अंग्रेजी की बढ़ती महत्ता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से प्राप्त पत्र के आधार पर निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्रखंडों में एक-एक मध्य विद्यालय को चिन्हित कर शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। ताकि वहां इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई शुरू करवाई जा सके।

बहरहाल मध्य विद्यालयों में छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को ¨हदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषय पढ़ाई जाती है।

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार से पत्र प्राप्त हुई है। इस दिशा में जल्द प्रत्येक प्रखंड में एक-एक मध्य विद्यालयों को चिन्हित किया जाएगा। सरकार को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

chat bot
आपका साथी