जदयू नेता RCP ने बिहार में एनडीए गठबंधन को लेकर यह कही बड़ी बात Jamui News

RCP ने कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है। कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए गठबंधन और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 03:00 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 03:47 PM (IST)
जदयू नेता RCP ने बिहार में एनडीए गठबंधन को लेकर यह कही बड़ी बात Jamui News
जदयू नेता RCP ने बिहार में एनडीए गठबंधन को लेकर यह कही बड़ी बात Jamui News

जमुई [जेएनएन]। आरसीपी सिंह इन दिनों जमुई प्रवास पर हैं। वे अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अपनी पार्टी की सदस्यता ​अभियान की समीक्षा करने के दौरान उन्होंने बिहार में भाजपा और जदयू में किसी भी प्रकार की कटुता से इंकार किया। उन्होंने कहा बिहार में एनडीए विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी। लोकसभा चुनाव की ही तरह विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे। भाजपा, लोजपा के साथ जदयू का यह गठबंधन अटूट है। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे पर भाजपा से हमारी नाराजगी है, लेकिन वह मुद्दा भाजपा का है ना की एनडीए के सभी घटक दलों का।

राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने कहा कि वर्ष 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन में ही लड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव की तरह ही पूरे प्रदेश में एनडीए गठबंधन एकजुट है। वे शहर के जैनेक्स ब्रिज में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सांसद ने कहा कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है। कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए गठबंधन और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है और समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोग भी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही कहा कि जिले को पार्टी ने 3200 क्रियाशील सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था। जिसमें 2350 क्रियाशील सदस्य बनाया जा चुका है। संगठन का चुनाव कराने के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 50 प्रतिशत सदस्य बनाना अनिवार्य है। जमुई जिले के कार्यकर्ताओं ने उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जल-जीवन-हरियाली मुहिम को अंजाम तक पहंचाने के लिए आहर, पैईन, तालाब आदि के किनारे पौधे लगाने के साथ-साथ जल संचय के लिए भी समुचित कदम उठाने की बात कही। राष्ट्रीय सचिव रविन्‍द्र कुमार ने कहा कि 4 सितंबर को पार्टी की पंचायत तथा वार्ड स्तर का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

आठ सितंबर को प्रखंड कमेटी एवं 15 सितंबर को जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में गरीबों, शोषितों और दलितों समेत सभी वर्ग के लोगों का विकास सही तरीके से हो रहा है। पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आपसी भेदभाव भुलाकर कार्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने की। इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक दिलीप पटेल, राजेश सिंह, सुनीता कुमारी, अब्दुल कयूम, पंकज सिंह, करुणा देवी, प्रगति मेहता, शांतनु सिंह, शंभूशरण समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

हंगामेदार हुई जदयू की समीक्षा बैठक

जदयू की समीक्षा बैठक हंगामेदार रही। सांसद आरसीपी सिंह की मौजूदगी में जदयू की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच उपलब्धि का श्रेय लेने की होड़ रही। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान हुई राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा को अधिकांश वक्ताओं ने उचित फोरम नहीं होने का हवाला देते हुए खारिज कर दिया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी