सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि Bhagalpur News

भाजपा नेत्री सुषमा स्‍वराज के निधन पर भागलपुर में शोक की लहर है। सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम लोग और अन्‍य दलों के कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 09:01 AM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 01:52 PM (IST)
सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि Bhagalpur News
सुषमा स्वराज के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन को लेकर विभिन्न संगठनों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना प्रकट की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया। पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन कहा कि मैंने अपना बहन खो दिया।

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि देश की राष्ट्रवादी राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली प्रखर और सभी के दिलों में राज करने वाली बड़ी बहन समान सुषमा स्वराज का निधन हम सभी के लिए हृदयाघात के समान है। भागलपुर के भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्‍हें शत शत नमन। हार्दिक श्रद्धांजलि।

पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि सुषमा स्वराज के साथ संसद और विभिन्न कमेटियों में काम करने का मौका मिला। उनका व्यवहार हमेशा बड़ी बहन की तरह रहा। उनका मार्गदर्शन अंत तक मिलता रहा। पार्टी नेताओं की बात तो दूर दूसरी पार्टी के नेताओं से भी उनका व्यवहार मृदुभाषी था।

पूर्व उपमहापौर डा. प्रीति शेखर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सुषमा जी का निधन अत्यंत दुखद व मन को पीड़ा पहुंचाने वाला है। उन्‍होंने कहा सात बार लोकसभा सदस्‍य के अलावा राज्‍यसभा सदस्‍य, मुख्‍यमंत्री, केन्‍द्रीय मंत्री सहित पार्टी में कई पदों पर रहकर उन्‍होंने देश की राजनीति में अहम योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्‍होंने कहा कि वे जनमानस की चेतना थीं। सुषमा स्‍वराज को पता रहता था कि जनता क्‍या चाहती है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे ने सुषमा जी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके बताये आदर्शों का पालन कर हम सदा उनका अनुशरण करते रहेंगे। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने भी कहा देश ने मजबूत नेता को खो दिया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीना सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद साहा, मंडल इकाई के उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, विनय गुप्ता, दीपक घोष, प्‍यारे हिन्‍द, भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक सफल नेत्री को खो दिया। सुषमा जी का भागलपुर से गहरा लगाव था। भागलपुर में पासपोर्ट कार्यालय खुलवाने में उनका योगदान रहा।

शोक व्यक्त करने वालों में विधान पार्षद डॉ एनके यादव, पूर्व विधायक ई शैलेन्‍द्र, अमन पासवान, ललन पासवान, जिला महमामंत्री विजय कुशवाहा, अभिनव कुमार, योगेश पांडे, विजय राही, निरंजन सिंह, शितिकंठ नीरज, महेश शर्मा, बिंदु बाला सिंह, दीपक हरि, ठाकुर मोहित सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, सरस्वती कुमार, विजय कुशवाहा, किरण सिंह, हरिवंश मणी सिंह, नभय चौधरी, अभय वर्मन, दीपक सिंह, डा.संजय सिंह, बीरेश मिश्रा, डॉ मृणाल शेखर, अरुण सिंह, देवकुमार पांडे, सज्जन अवस्थी, रामनाथ पासवान, अभय घोष सोनू, आलोक राय आदि शामिल हैं।

कांग्रेस ने भी जताया दुख

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुजीत कुमार झा ने सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वो एक मृदुभाषी और सर्वमान्य महिला नेता थीं। उनके निधन से देश ने एक कुशल महिला नेता को खो दिया है।

जताया शोक 

सुषमा स्वराज के निधन पर छात्र अनिश झा, सरोज वर्मा, अमरदीप शुक्ला 'नटवर' के अलावा जागृत युवा समिति के संयोजक प्यारे हिन्द, नीतीश कुमार, राकेश पांडेय, श्रवण मंडल, अवनीकांत, रविन्द्र कुमार, रवि कुमार पंडित, मंगल, रोशन, विकास, अतुल्य, दिनेश, शशिकांत, अमित वर्मा,‍ पिंटू, समीर गुप्ता, रवि यादव, कृष्ण पिंकल शर्मा, पप्पू, शशि आदि ने सुषमा स्वराज के निधन को देश के लिए क्षति बताया। सभी ने उन्हें श्रद्धां‍जलि दी। 

सुषमा स्वराज का निधन देश व भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति
पूर्व विदेश मंत्री व भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद से सुल्तानगंज में भाजपा तथा एनडीए कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। उनके निधन की खबर फैली सभी आंखें नम हो गईं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रवक्ता पवन मिश्रा ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन देश व भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। नरेंद्र मोदी के पिछले कार्यकाल में जिस तरीके से उन्होंने विदेश मंत्रालय में अपने दायित्व को बखूबी निभाया और एक अंजाम तक पहुंचाया इसके लिए पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। वहीं अकबरनगर श्री किसान पुस्तकालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी युवा किसान समिति जिला संयोजक सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से किसान जिला संयोजक सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखन लाल पासवान, धनंजय गुप्ता, विजय शाह शंकर दास, केशव दास, महादेव दास, मोहन पासवान, अशोक दीवाना, अरविंद दास एवं अनेकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुषमा के निधन पर भाजपाइयों ने की शोकसभा
सुल्तानगंज चौक बाजार स्थित नया दुर्गा स्थान के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें सुषमा जी के व्यक्तित्व, नेतृत्व एवं कृतित्व पर भाजपाइयों द्वारा प्रकाश डाला गया। दो मिनट का मौन रखकर तथा श्रद्धा का पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री महेंद्र मंडल, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री रघुवीर शरण गुप्त, विजय निराला, अजीत जयसवाल, युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण, नगर उपाध्यक्ष कपिल कांत, डॉ सुरेश मंडल, नगर मंत्री राजीव कुमार, सुभाष चन्द्र चौधरी, दयानंद मोदी, मनोज सिंघानिया, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, शैलेश कुमार, आई टी सेल के चंदन कुमार और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष श्री अर्जुन पासवान के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया ।

सुषमा स्वराज को दी गई श्रद्धांजलि
भाजपा की कद्दावर नेत्री एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन होने पर शाहकुंड मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शाहकुंड मंडल के अध्यक्ष गोपालसिंह ने किया। शोक सभा के आयोजन के बाद सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में शाहकुंड मंडल भाजपा महामंत्री ललन झा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार सिंह विमल भदोरिया, ललन सिंह, मुखिया हरिनंदन मंडल, रूपचंद्र भारती, अरुण राय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि दी। वही सजौर मंडल के भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी के द्वारा भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवगंत सुषमा स्वराज को दी गई श्रद्धांजलि
कहलगांव के गांगुली पार्क में भाजपा द्वारा आयोजित शोक सभा में भाजपाइयों ने दिवगंत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक में नगर में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें काफी संख्या में नगरवासी शरीक हुए। नगर महामंत्री सुशांत कुमार,नगर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीतू चौबे,भाजयुमो अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,दिलीप मिश्रा, गौत्तम चौधरी,आमोद शर्मा,शिशिर आनन्द,डा ओम शंकर यादव,कर्नल दयानन्द,सुनील कुमार, भानु सिंह,रमेश गुप्ता,मुन्ना तांती,करण, विक्रम,ललित झा,दुर्गा देवी,शिवानी आदि ने सम्बोधित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाले और इनके निधन से पार्टी के साथ साथ देश को क्षति बताया। इसके अलावे दयानन्द झा,कनाईलाल साह, रणवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह,प्रभाष चन्द्र सिंह,शिवकुबेर सिंह आदि ने शोक प्रकट की।

सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक
पीरपैंती प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं नेे पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक जताया। तथा पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया हैं। पूर्व विधायक अमन कुमार, ललन पासवान, भाजपा अध्यक्ष शिवबालक तिवारी, सितांसु मंडल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुन्ना सिंह, दीप्तेंद्र वर्णवाल, मिलन सिंह, मुन्ना चौधरी, हरेराम शर्मा, ऋषिकेश सिंह, बरमेश्वर राय, प्रदीप सिंह, विजय पांडे, झुम्पा सिंह, सरपंच वरुण गोस्वामी, भाजयुमो अध्यक्ष विकास तिवारी, दीपक आनंद, मिठू पांडेय आदि ने शोक व्यक्त किया है।


दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि
बिहपुर के डाकबंगला में शोकसभा आयोजित कर देश की पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा की अध्यक्षता भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप व संचालन महंत नवलिकशोर दास ने किया। इस मौके भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। दो मिनट का मौन रखकर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में भाजपा नेता प्रो भोला कुंवर, जिला पार्षद घंटु सिंह सत्यप्रकाश झा, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंभुनाथ मिश्रा, अभय राय, गौतम कुमार, लक्ष्मण चौधरी, शंभु ठाकुर, गोपाल चौधरी, संजय राय, अपूर्वरंजन, मृत्युंजय पाठक, जीवन चौधरी, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री चंद्रकांत चौधरी, सोनवर्षा पंचायत भाजपा अध्यक्ष भोला कुमर आदि शामिल हुए। वहीं नवगछिया में युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, समाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार कन्हैया आदि ने भी शोक व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सह भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुषमा स्वराज के निधन के साथ ही एक राजनीतिक युग का अंत हो गया। आकस्मिक निधन से देश की जनता काफी मर्माहत है। नारायणपुर में कृष्ण मंदिर परिसर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलांम्बर झा नीलू के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक ई. शैलैन्द्र ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। पार्टी ने एक कुशल नेतृत्व को खो दिया। शोकसभा में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश यादव, प्रखंड महामंत्री शशिभूषण यादव, डब्लू मंडल, सच्चिदानंद शर्मा, रंजीत गुप्ता, संजय राम लोहिया, भारतेंदु मिश्रा, पवन यादव, महेन्द्र सिंह कुशवाहा, सोनू शर्मा, सकदेव सिंह, मुखिया उमाकांत शर्मा आदि शामिल हुए।
 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी