नाबालिग लड़की को बाइक से उठाया, बोला-शादी करेंगे, रात भर किया गंदा काम, फ‍िर

जमुई में एक नाबालिग लड़की को बाइक से उठाकर एक युवक ने रात भर दुष्‍कर्म किया। लड़की का आश्‍वासन दिया कि वे उससे शादी करें। इसके बाद उसे छोड़ दिया। मामला जब पुलिस तक पहुंची तो इस तरह बातें सामने आ गई।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 04:58 PM (IST)
नाबालिग लड़की को बाइक से उठाया, बोला-शादी करेंगे, रात भर किया गंदा काम, फ‍िर
पीडि़ता ने आरोपित युवक के खिलाफ दर्ज कराया मामला।

जागरण संवाददाता, जमुई। शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बबात नाबालिग ने आरोपित युवक के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए जमुई भेज दिया है। इधर, घटना के बाद से आरोपित युवक फरार है। बताया जाता है कि चार मार्च की सुबह नाबालिग लड़की शौच करने उलाई नदी गई हुई थी। शौच कर घर लौटने के दौरान रास्ते में सोहजाना गांव के रूपेश यादव ने लड़की से शादी करने की बात कर अपने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और जखराज स्थान ले गया। जहां रात भर रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और दूसरे दिन झूठ बोलकर वोथा विजेया गांव ले गया।

यहां पहुंचकर आरोपित ने लड़की से कहा कि तुम्हारा कोई रिश्तेदार है तो यहां पर ही शादी कर लेगें। लड़की ने रिश्तेदार रहने की बात कर अपने मौसा को बुलाने के लिए मौसी के घर गई और घटना की जानकारी दी। इस दौरान आरोपित युवक लड़की को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना लड़की की मां को होने के बाद वह बेटी के साथ थाना पहुंच मामले की जानकारी थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए जमुई भेज दिया गया है।

अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजौरा की एक 30 वर्षीया महिला ने युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया हैं। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले किया। महिला के अनुसार गत पांच मार्च की रात्रि अपने स्वजनों के साथ घर थी। इसी दौरान रात्रि के लगभग नौ बजे टाट काटकर एक युवक घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगा। जैसे ही नींद खुली तो शोर मचाने का प्रयास की। इतनें में उन्होंने अपनें हाथ से मुंह दबा दिया। इसके बाद हल्ला करने पर जान मारने की धमकी देने लगा।  किसी तरह हाथ छुड़ाकर जब शोर मचाई, तो आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम डब्लू कुमार (21), पिता महंथ शर्मा, साकिन बरकी बरोना, थाना चौसा, जिला मधेपुरा का रहने वाला बताया। घटना की सूचना पुलिस को दिए जानें के बाद स्थल पर पहुंची पुलिस को युवक सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पीडि़त महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी