नरेंद्र सिंह के 'घर' में जाकर गरजे मंत्री नीरज, कहा- बेचैन आत्मा वाले बना रहे नवनिर्माण मोर्चा

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार देवघर जाने के क्रम में बुधवार के नरेंद्र सिंह के गृह क्षेत्र जमुई में थे। वहां उन्‍होंने नवनिर्माण मोर्चा पर जमकर निशाना साधा।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 28 Aug 2019 10:25 PM (IST) Updated:Wed, 28 Aug 2019 10:25 PM (IST)
नरेंद्र सिंह के 'घर' में जाकर गरजे मंत्री नीरज, कहा- बेचैन आत्मा वाले बना रहे नवनिर्माण मोर्चा
नरेंद्र सिंह के 'घर' में जाकर गरजे मंत्री नीरज, कहा- बेचैन आत्मा वाले बना रहे नवनिर्माण मोर्चा

जमुई, जेएनएन। बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार देवघर जाने के क्रम में बुधवार के नरेंद्र सिंह के गृह क्षेत्र जमुई में थे। वहां उन्‍होंने नवनिर्माण मोर्चा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा‍ कि बेचैन आत्मा वाले लोग नवनिर्माण मोर्चा बना रहे हैं, लेकिन जदयू की सेहत पर उसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार पटना से देवघर जाने के क्रम में चकाई जदयू कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नवगठित नवनिर्माण मोर्चा के नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि तीनों नेता अरूण कुमार, नरेन्द्र सिंह और रेणु कुशवाहा राज्य की भटकी हुई बेचैन आत्माओं के समान हैं। वे जनता से नकारे हुए लोग हैं।

मंत्री ने कहा कि जनता को मूर्ख बनाने के लिए वे मोर्चा बना रहे हैं। जदयू में रहकर दल के लिए भीतरघात करने वाले नेताओं पर अब तक पार्टी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जब जनता ने ही कार्रवाई कर दी है तो अब उनके लिए कार्रवाई के लिए बचा ही क्या है।

बता दें कि दो दिन पहले ही पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने पटना में नवनिर्माण मोर्चा का गठन किया है। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए मोर्चा के लोगों ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जमकर निशाना साधा। इसी को लेकर आज मंत्री नीरज कुमार ने नरेंद्र सिंह समेत मोर्चा में शामिल अन्‍य लोगों को निशाने पर लिया। 

chat bot
आपका साथी