VHP : मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी करेंगी महिलाओं को स्वावलंबी, इकाई भी गठित Bhagalpur News

विश्‍व हिन्‍दू परिषद हिन्‍दुओं के हित के लिए काम करती है। यह संगठन अब महिलाओं को स्‍वावलंबी बनाने के लिए भी योजना बनाने लगी। आत्‍मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 29 Jul 2019 09:17 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jul 2019 09:17 AM (IST)
VHP : मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी करेंगी महिलाओं को स्वावलंबी, इकाई भी गठित Bhagalpur News
VHP : मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी करेंगी महिलाओं को स्वावलंबी, इकाई भी गठित Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। विश्व हिंदू परिषद की बैठक गंगौता मैदान गांव शाहजंगी पंचायत जगदीशपुर प्रखंड में जिला उपाध्यक्ष बिहारी विद्यार्थी की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सह मंत्री मनीष साह ने किया। बैठक का उद्देश्य दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की समिति का गठन करना था। विभाग के विश्व हिंदू परिषद के मंत्री पारस शर्मा ने कहा कि समाज के शिक्षित और सुसंस्कृत होने में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिला की भूमिका प्रथम शिक्षक के रूप में है।

महिलाओं के स्वाभिमानी होने और आत्मरक्षा में दक्ष होने पर बल दिया। कहा कि जिले में बाल संस्कारशाला का संचालन सफलतापूर्वक हो रहा है। आगामी योजना में शाहजंगी पंचायत में महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर भी प्रारंभ करने पर काम चल रहा है। जिसमें बहनों को 3 माह का प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

बैठक में जगदीशपुर प्रखंड के लिए मातृशक्ति की संयोजिका, दो सह संयोजिका, एक सेवा प्रमुख और शाहजंगी पंचायत के लिए मातृ शक्ति की संयोजिका, दो सह संयोजिका और एक सेवा प्रमुख की घोषणा की घोषणा की गई। जगदीशपुर प्रखंड बजरंग दल के सह संयोजक के रूप में सौरव कुमार की घोषणा की गई। इस अवसर पर बिहारी विद्यार्थी जिला उपाध्यक्ष और अशोक मंडल जगदीशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष के अलावा शाहजंगी पंचायत के उपाध्यक्ष सतीश चंद्र मंडल एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी