लोजपा सभी बूथ पर 10 यूथ को करेगी तैनात, राजेश रंजन बने कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष

भागलपुर में लोजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी अधिकारियों ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 07:22 PM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 07:22 PM (IST)
लोजपा सभी बूथ पर 10 यूथ को करेगी तैनात, राजेश रंजन बने कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष
लोजपा सभी बूथ पर 10 यूथ को करेगी तैनात, राजेश रंजन बने कहलगांव प्रखंड अध्यक्ष

भागलपुर (जेएनएन)। भागलपुर में लोजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी अधिकारियों ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। तिलकामांझी में लोजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड और पंचायत स्तर की बैठक हुई। प्रत्येक बूथ पर 10 यूथ एवं बीएलए की नियुक्ति का निर्णय लिया है। संगठन की मजबूती के लिए नौ प्रखंड में प्रभारी नियुक्त किया गया।

सुल्तानगंज में पियुष पासवान, नाथनगर में डॉ. प्रशांत कुमार पासवान, शाहकुंड में अरुण चौधरी, जगदीशपुर में रविन्द्र सिंह, संजू देवी, मंजू देवी, गोराडीह में जगत सिंह, सबौर में दिवाकर सिंह, कपिल मंडल, कहलगांव में सुनिल कवि, लोकेश पांडेय, सन्हौला में अमर झा और सौरभ तिवारी, पीरपैंती में रोहित और रविरंजन को जिलाध्यक्ष ने प्रतिनियुक्त किया है। राजेश रंजन को कहलगांव का प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनियुक्त किया है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। इसके साथ सभी प्रखंड में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, तुफैल आजम, डॉ. प्रशांत कुमार, दिवाकर सिंह राजपूत, परमजीत कुमार, बबली देवी, मंजू पासवान, आकृति शाण्डिल्य, रविंनद्र सिंह, डिम्पल तांती, जेम्स ब्रेकर, कपिल मंडल और पार्वती देवी आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन दलित सेना के जिलाध्यक्ष पीयुष पासवान ने किया।

chat bot
आपका साथी