लायंस क्लब आफ भागलपुर: विशाखा बनी अध्यक्ष, शंभू प्रसाद सचिव

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी का स्थापना दिवस मनाया गया। नये पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई है। सत्र 2021-22 के लिए पदाधिकारियो का चयन किया गया। विशाखा जैन को अध्यक्ष और शंभू प्रसाद भगत को सचिव बनाया गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:27 AM (IST)
लायंस क्लब आफ भागलपुर: विशाखा बनी अध्यक्ष, शंभू प्रसाद सचिव
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी का स्थापना दिवस मनाया गया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर के एक होटल में लायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही नये पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई है। सत्र 2021-22 के लिए विशाखा जैन को अध्यक्ष और शंभू प्रसाद भगत को सचिव बनाया गया। वहीं संजीता साह कोषाध्यक्ष बनाई गई। इन्हें शपथ दिलाई गई।

आयोजित समारोह में सचिव संजय कुमार ने गत वर्ष क्लब द्वारा किए गए कार्यां की जानकारी दी। अध्यक्ष नवनीत सर्राफ ने कोरोनाकाल में लोगों की सेवा करने की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें निश्शुल्क भोजन भी दिया गया। कोषाध्यक्ष सपना मालू जैन ने आय-व्यय का ब्योरा दिया। वहीं उप जिलापाल विनोद अग्रवाल शहर में क्लब द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि नम्रता सिंह ने कहा कि क्लब द्वारा आगे भी लोगों की भलाई के लिए कार्य किए जाएंगे। समारोह का उद्घाटन जिलापाल नम्रता सिंह, अतुल कुमार ढ़ानढानिया, रतन संथालिया ने दीप जलाकर किया। धन्यवाद ज्ञापन पूनम खंडेवाल ने किया और कार्यक्रम का संचालन संजय लाट ने किया।

पौधारोपण किया

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर के द्वारा रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में वृद्वाारोपण किया गया। जिलापाल नम्रता सिंह, अनुपम सिंघानिया, अभिषेक बाजोरिया, प्रशांत गुप्ता, प्रीतम कुमार, संदीप भगत आदि उपस्थित थे। 50 सागवान, पीपल, नीम और शीशम के पौधे लगाए गए।

लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टॉउन द्वारा दिवंगत शिव कुमार पंसारी की स्मृति में बाल-भारती, पोस्ट ऑफिस रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन कमलेश कुमार अग्रवाल के द्वारा किया गया। जिसका विधिवत उद्धघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलीस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, प्रो. इसराफिल, डिस्टिक चेयरपर्सन पवन सर्राफ, अध्यक्ष ,कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक केजरीवाल, सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि सुशांत कुमार सरोज ने अपने संबोधन में लायन्स क्लब की भूरी भूरी प्रशंसा की।कहा कि लायन्स क्लब नवगछिया ही नही पूरे राष्ट्र भर में एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने काफी करीब से देखा और जाना है। क्लब के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर काफी अच्छा कार्य हैं। इससे आप दूसरों को जीवन दान देते हैं। समाज में इस तरह के आयोजन करने हेतु सबों को प्रेरित किया।

क्लब द्वारा 25 यूनिट रक्त संग्रह कर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल ब्लड बैंक को दिया गया।इस शिविर के संचालन में मेडिकल टीम को मु. साजिद के द्वारा गाइड किया गया।तद्पश्चात लायन अजय रूंगटा द्वारा आएं हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस शिविर के संचालन में मुरारी पंसारी, नवनीत कुमार, डीपी सर, रवि प्रकाश सर्राफ, अनिल केजरीवाल, वरुण केजरीवाल, मनोज सर्राफ, सीए नवीन केजरीवाल, मनोज सर्राफ, प्रो विजय कुमार, राम प्रकाश रूंगटा, प्रदीप जैन, डॉ अरुण रॉय, डॉ बीपी चौधरी, चेतन मुनका, सुशील पंसारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी