महिलाओं को किचन गार्डन का का गुर सिखा रही है धरहरा की रोजी, आमदनी भी

कीचन गार्डेन शौक अब महिलाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है। लोगों की बढ़ती शौक को देख मुंगेर धरहरा की रोजी कुमारी ने सदर प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में किचन गार्डेन का प्रशिक्षण प्राप्‍त कर अन्‍य महिलाओं को भी गुर सिखा रही हैं।

By Amrendra TiwariEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 01:08 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 01:08 PM (IST)
महिलाओं को किचन गार्डन का का गुर सिखा रही है धरहरा की रोजी, आमदनी भी
महंगाई से लडऩे का हथियार और सेहत का खजाना बना किचन गार्डन

मुंगेर, जेएनएन। धरहरा प्रखंड के माताडीह गांव की महिलाएं अब सब्जी की खेती के जरिये सफलता की नई कहानी लिख रही हैं। गांव की महिलाएं अपने घर आंगन में सब्जी उपजा रही हैं। महिलाओं के किचन गार्डन ने उन्हें महंगाई से लडऩे का नया औजार दे दिया है। महिलाएं विभिन्न प्रकार की हरी सब्जी के साथ ही मशाले का भी उत्पादन कर रही है। यही कारण है कि जहां महंगाई के कारण लोगों की थालियों से हरी सब्जी गायब हो रही है। वहीं, दूसरी ओर माताडीह पंचायत में किचन गार्डन को अपनाने वाली महिलाएं अपने परिवार के लिए पौष्टिक आहार का इंतजाम करने में सफल हो रही है।

रोजी ने  महिलाओं को सिखाई  किचन गार्डेन में खेती का गुर  

माताडीह पंचायत की दर्जनों महिलाओं ने किचन गार्डन को अपना लिया है। अब दूसरे गांव की महिलाएं भी किचन गार्डन को अपना रही हैं। माताडीह की रोजी कुमारी ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व मैंने सदर प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में किचन गार्डन का प्रशिक्षण लिया। कृषि विज्ञान केंद्र की विज्ञानी रीता लाल ने प्रशिक्षण के दौरान किचन गार्डन के गुर और उसके फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद  गांव की अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया। अब महिलाएं अपने घर-आंगन में छोटे छोटे जगह पर सब्जी उपजा रही हैं। सुशीला देवी, मंजू कुमारी, , शोभा देवी, बेबी देवी, पूनम देवी आदि ने कहा कि किचन गार्डन का प्रशिक्षण हमलोगों के लिए फायदेमंद रहा। हमनेअब तो हमारा कीचन गार्डेन परिवार के सेहत का खजाना बन गया है। आंगन में खाली पड़े जगह पर हमलोग सब्जी उपजा रहे हैं।  इस महंगाई में भी हमलोगों को सब्जी खरीदने की चिंता  से मुक्ति मिली है।

सब्‍जी बेच कमा रहे हैं पैसे 

वहीं, जरूरत से अधिक सब्जी उत्पादन होने पर उसे बेच कर दो चार पैसे की आमदनी भी कर रही हूं। किचन गार्डन हमलोगों के लिए महंगाई से लडऩे का नया हथियार बन गया है।

chat bot
आपका साथी