खगडिय़ा न्यूज : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

खगडिय़ा में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सामने से आ रही गाड़ी ने बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों युवक गड्ढे में जा गिरे। घटना पनसलवा- नारदपुर पथ के सीमाना बासा पुल के समीप हुआ।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 05:45 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 05:45 PM (IST)
खगडिय़ा न्यूज : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत
पनसलवा- नारदपुर पथ के सीमाना बासा पुल के समीप हुआ हादसा।

 खगडिय़ा, जेएनएन। एक बाइक गड्ढे में पलट गई। जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक बाइक भी घायल है। घटना सोमवार की रात को पनसलवा- नारदपुर पथ के सीमाना बासा पुल के समीप घटित हुई।

जानकारी के मुताबिक डुमरी गांव निवासी मु. अंजार आलम, पड़ोसी मु. सुबानी आलम एवं एक रिश्तेदार बाइक पर सवार हो राजा सोनबरसा के देहद गांव से वापस लौट रहे थे। इस दौरान घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन की लाइट एवं तीखी मोड़ रहने से बाइक चालक असंतुलित होकर करीब 30 फीट गड्ढे में बाइक को लेकर चले गए। जहां बोल्डर की चोट से बाइक सवार मु. अंजार आलम एवं मु. सुबानी आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्वजन इलाज के लिए खगडिय़ा ले जा रहे थे, कि, इस दौरान सोनबरसा घाट के समीप मु. अंजार की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मु. सुबानी आलम मंगलवार की दोपहर इलाज के दौरान बेगूसराय में दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा युवक मामूली रूप से जख्मी है। स्वजनों के मुताबिक देहद में एक जनाजे में मिट्टी देने के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे, कि, यह हृदय विदारक घटना घटी। घटना बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मु. अंजार आलम की पत्नी खुशबू खातून का हाल बेहाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्री छह वर्षीय सावरीन, चार वर्षीय नासरीन व डेढ़ वर्षीय पुत्र मु. नसीब को छोड़ गए हैं। मृतक मु. सुबानी आलम की पत्नी रशीदा खातून की आंखों से भी गंगा-जमुना बह रही है। बेलदौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मु. अंजार आलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगडिय़ा सदर अस्पताल भेज दिया।

बेलदौर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक मु. अंजार आलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए खगडिय़ा भेजा गया है। जबकि दूसरे युवक की मौत इलाज के दौरान बेगूसराय में हुई है। शव आने का इंतजार किया जा रहा है।  

chat bot
आपका साथी