गांव-गांव जाकर लोगों को राज्य सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराएं जदयू कार्यकर्ता Bhagalpur News

एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में होने वाले जदयू कार्यकर्ता महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए जदयू ने बैठक की।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 03:19 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 03:19 PM (IST)
गांव-गांव जाकर लोगों को राज्य सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराएं जदयू कार्यकर्ता Bhagalpur News
गांव-गांव जाकर लोगों को राज्य सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराएं जदयू कार्यकर्ता Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में होने वाले जदयू कार्यकर्ता महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर डाकबंगला परिसर बिहपुर में प्रखंड जदयू की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल ने की। बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर आमलोगों तक राज्य सरकार के न्याय के साथ हो रहे विकास एवं जनहित के कार्यों की जानकारी पहुंचाएं। ताकि आगामी विस चुनाव में पुन: जदयू की शानदार जीत हो। बैठक को जदयू महिला सेल की प्रदेश सचिव मीरा देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, पूर्व जिप अरूण कुमार सिंह, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, अजय कुमार सिंह, शमीम उर्फ मुन्ना, अभिनंदन पोद्दार आदि ने भी संबोधित किया।

नारायणपुर प्रखंड के साहपुर गांव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल की अध्यक्षता में बैठक की गई। कार्यकर्ताओं से एक मार्च को पटना के गांधी मैदान में पहुंचने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य भर के जदयू कार्यकर्ता जुटेंगे। बैठक में अजय रविदास, अध्यक्ष अनिल पटेल, रंजीत मंडल, मनीष कुमार, नीरा कुमारी, अग्निदेव गोस्वामी, सुदामा साह, निलाभ चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी