Mission 2019 : जदयू हर बूथ पर तैनात करेगा पांच कार्यकर्ता

जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में इस बार एनडीए की जीत होगी। सभी लोकसभा सीटों पर जदयू, भाजपा और लोजपा के उम्मीदवार जीतेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 06 Jan 2019 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 09:50 AM (IST)
Mission 2019 : जदयू हर बूथ पर तैनात करेगा पांच कार्यकर्ता
Mission 2019 : जदयू हर बूथ पर तैनात करेगा पांच कार्यकर्ता

भागलपुर [जेएनएन]। जदयू हर बूथ पर पांच कार्यकर्ताओं को तैनात करेगा। सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट भी नियुक्त किए जाएंगे। यह निर्णय पार्टी की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विभूति प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि संगठन को मजबूती करने के लिए 9 जनवरी से 12 जनवरी तक प्रखंडों में बैठक होगी। 15 से 30 जनवरी तक पंचायत में बैठक कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मतभेद भुलाकर संगठन के हित में काम करने का आह्वान किया गया।

बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया। मौके पर प्रो. बबुआ बाबु, चन्द्रशेखर मिश्रा, सरोज कुमार चौधरी, विवेकानन्द गुप्ता, गौरी शंकर मतवाला, ब्रजेश कुमार सिंह, मो इबरार आलम, संजीव कुमार, संजय कुमार मंडल, दिवाकर सिंह, बीनु बिहारी, अखिलेश सिंह, विपिन विहारी, नरेश मंडल, रामाशीष सिंह, अंजू देवी, सरिता सिन्हा, मनोज कुमार मंडल, मो तबरेज, जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार उपस्थित थे ।

जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में इस बार एनडीए की जीत होगी। सभी लोकसभा सीटों पर जदयू, भाजपा और लोजपा के उम्मीदवार जीतेंगे। पार्टी नेतृत्व जिनको जहां से टिकट देगी, पूरी तन्यता के साथ कार्यकर्ता एनडीए प्रत्याशी के लिए काम करेंगे।

सुशील मोदी बने लोकसभा संकल्प पत्र के सदस्य

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर संकल्प पत्र समिति का गठन किया है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को समिति का सदस्य बनाए जाने पर भागलपुर भाजपा परिवार ने हर्ष जताया है। जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उïर्फ टुनटुन साह, मेयर सीमा साह, पूर्व विधायक अमन कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष शिव कुबेर सिंह मंटू, लोकसभा सह प्रभारी दीपक सिंह, विजय मित्रा नगर मंडल के सुधीर भगत, उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता, प्रदीप जैन ने सुशील मोदी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है। इस समिति में बिहार से मोदी के अलावा डॉ. संजय पासवान को जगह मिली है।

chat bot
आपका साथी