Jamui Crime: पहले वृक्ष से कटहल तोड़ा, बाद में पेड़ में बांध कर दी पिटाई, छटपटाकर त्‍याग दिए प्राण

जमुई में एक ऐसी घटना घटी कि लोग स्‍तब्‍ध हो उठे। पहले एक व्‍यक्ति ने दूसरे के कटहल के पेड़ से कटहल तोड़ लिया। उसके बाद वृक्ष के मा‍लिक ने जब इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसकी हत्‍या कर दी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 12:00 PM (IST)
Jamui Crime: पहले वृक्ष से कटहल तोड़ा, बाद में पेड़ में बांध कर दी पिटाई, छटपटाकर त्‍याग दिए प्राण
कटहल तोड़ने के विवाद में एक की हत्‍या हुई है।

संवाद सहयोगी, जमुई। महज कटहल विवाद में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पिडरोन पंचायत अंतर्गत ठाढ़ी गांव की है। मृतक की पहचान समर मरांडी के पुत्र टेको मरांडी के रुप में हुई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मृतक का गांव में कटहल का एक पेड़ है।

पड़ोस के ही महेंद्र मुर्मू एवं झुमरी देवी उसका कटहल तोड़कर बेच दिया। इस बात की भनक टेको को हुई तो वह धारदार हथियार लेकर कटहल पेड़ के पास पहुंच गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। वह भागकर जंगल की तरफ चला गया लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। बाद में गांव लाकर उसे एक आम के पेड़ में बांध दिया गया और बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। बाद में पिटाई से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना स्वजन द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से झुमरी देवी और महेंद्र मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई भेजा गया है। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा है। पत्नी एवं छोटे- छोटे बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों की मानें तो मृतक अपराधी चरित्र का था। लूटकांड के एक मामले में वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। - मृत्युंजय पंडित, थानाध्यक्ष, लक्ष्मीपुर।

घर में घुसकर की मारपीट, दो घायल

झाझा थाना के गोविन्दपुर गांव में आघा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एक ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़ित ने थाना में एक मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि गांव के भीम यादव अपने घर पर था। उसी दौरान पडोसी नीतीश यादव, जुली यादव, ब्रजेश यादव, कुंदन यादव, नागेश्वर यादव, पप्पू यादव, काजल यादव, रीना देवी, कुशमा देवी हरबै हथियार से लैस होकर बायजबरन घर में घुस गए। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। बचाने आए भीम की पत्नी ललीता देवी एवं उनके दोनों पुत्रों को भी लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी