पार्षदों को दी गई शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी

जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा गुरुवार को नगर निगम में बैठक कर पार्षदों को स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान पार्षदों से सुझाव भी मांगे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 02:17 AM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:12 AM (IST)
पार्षदों को दी गई शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी
पार्षदों को दी गई शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी

भागलपुर। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा गुरुवार को नगर निगम में बैठक कर पार्षदों को स्वास्थ्य केंद्रों से संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान पार्षदों से सुझाव भी मांगे गए।

जिला स्वास्थ्य समिति के सलाहकार दयानंद मिश्र ने शहर के मलिन बस्तियों में संचालित शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पार्षदों से वार्ड के लोगों के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी रखने की अपील की। इससे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की खोज कर इलाज किया जाएगा। महापौर सीमा साह ने पार्षदों से कहा कि वार्ड में स्वास्थ्य संबंधी जो भी परेशानियां हैं उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी ने कहा कि पार्षद सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।

chat bot
आपका साथी