बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- नए कृषि कानूनों से खेती की आजादी हो जाएगी खत्म

कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्‍त चरण दास ने सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि नया कृषि कानून से किसानों की आजादी खत्‍म हो जाएगी। साथ ही उन्‍होंने कहा कि युवाओं केा रोजगार भी नहीं मिल रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 03:30 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 03:30 PM (IST)
बिहार कांग्रेस के प्रभारी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- नए कृषि कानूनों से खेती की आजादी हो जाएगी खत्म
कांग्रेस के बिहार प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास।

जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। तीन नए कृषि कानूनों से किसान उजड़ जाएंगे। वे अपनी जमीन खो देंगे। खेती की आजादी खत्म हो जाएगी। उक्त बातें बीते शनिवार की रात स्थानीय मंगलम भवन में प्रबुद्ध जनों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के बिहार प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने कही। संवाद कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव की ओर से किया गया था। इस मौके पर भक्त चरण दास ने कहा कि मार्केट को अब कॉर्पोरेट नियंत्रित करेगा। देश को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, दो हजार के नोट आज मार्केट से गायब हैं। रिजर्व बैंक की स्वतंत्रता खत्म कर दी गई है। बैंकिंग सिस्टम को कमजोर किया जा चुका है। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन बाद बेरोजगारी बढ़ी है। कई रोजगार खत्म किए जा चुके हैं। नए रोजगार का सृजन नहीं हो रहा है।

तीन नए कृषि कानूनों को काले कानून की संज्ञा दी और इसे वापस लेने की मांग की। कहा, बिहार में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। किसान सत्याग्रह यात्रा निकाली जा रही है। बिहार के किसानों के आंदोलन से दिल्ली बॉर्डर के पास चल रहे किसान आंदोलन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता को जगाने का काम किया जाएगा। झूठ पर आधारित राजनीति स्थाई नहीं होती। झूठ को सच की राह से परास्त किया जाएगा। इस मौके पर राजद के अलौली विधायक रामवृक्ष सदा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का बुके देकर स्वागत किया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन कुमार, डॉ. तौसीफ मोहसीन, स्वराज इंडिया के बिप्लव रंधीर, सूचना अधिकार कार्यकर्ता अंबरीष कुमार, प्रफुल्ल चंद्र घोष, राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन पप्पू, भगत सिंह उर्फ सुबोध यादव, मधु पटवा, अधिवक्ता प्राणेश कुमार, छात्र नेता नवीन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार आदि।

chat bot
आपका साथी