पांच-पांच बच्चों के मां-बाप चढा इश्क का बुखार, पंचायत ने दी एेसी सजा कि...

पांच-पांच बच्चों के मां-बाप ने अपने - अपने पति-पत्नी को छोड़कर कोर्ट में शादी कर ली जिससे पंचायत ने उन्हें गांव से बाहर निकालने का हुक्म दिया और उनका हुक्का-पानी बंद करा दिया गया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 22 Aug 2016 12:18 PM (IST) Updated:Mon, 22 Aug 2016 11:42 PM (IST)
पांच-पांच बच्चों के मां-बाप चढा इश्क का बुखार, पंचायत ने दी एेसी सजा कि...
पांच-पांच बच्चों के मां-बाप चढा इश्क का बुखार, पंचायत ने दी एेसी सजा कि...

पटना [वेब डेस्क]। बिहार के बांका जिले में पांच बच्चों के मां-बाप का प्रेम कहानी की चर्चा धीरे-धीरे पूरे शहर में आग की तरह फैल गई है। दोनों के परिवार हैं, दोनों के पांच-पांच बच्चे हैं लेकिन दोनों का प्यार इतना परवान चढा कि दोनों ने अपने परिवार और बच्चों की परवाह ना करते हुए अपने-अपने पति-पत्नी को छोड़कर कोर्ट में शादी कर ली।

शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सोतीचक गांव के हरिजन टोला के अशोक दास को फूलन देवी से प्रेम हो गया है।अशोक दास और फूलन देवी के पांच पांच बच्चे हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। इधर दोनों के परिजनों सहित ग्रामीणों को प्रेम नगावार गुजरा और गुस्साए लोगों ने अशोक दास की धुनाई कर दी है। फिर बाद में पंचायत के मुखिया ने थाने को इस बारे में सूचित किया गया।

पंचायत के मुखिया निगम कुमार का कहना है कि एक साल पहले फूलन देवी के नाम इंदिरा आवास आवंटित हुआ था। रुपए के लोभ में अशोक दास ने फूलन देवी को प्रेमजाल में फंसाया है। चर्चा है कि फूलन से रुपए ऐठ कर अशोक ने एक ऑटो भी खरीदा है।

मां की इस हरकत से फूलन देवी के पांचों बच्चों ने शंभूगंज थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शंभूगंज के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने अशोक दास के घर पर छापेमारी कर दोनों को पकड़कर थाने ले आये।

थाने में काफी जद्दोजहद के बाद दोनों के परिजनों की सहमति से इस शादी को वैध करार देकर मामले को थाने पर ही सुलझा दिया गया। हालांकि ग्रामीण इसे मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में गांव में पंचायत बुलाई गई और दोनों को दस साल तक के लिए गांव से बाहर निकाल दिया। साथ ही उनकी फैमिली का हुक्का-पानी भी बंद करने का फैसला सुना दिया गया।

chat bot
आपका साथी