पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, बच्चे को भी ले गई साथ में

पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी व पुत्र के साथ खंजरपुर में किराए के मकान रहते थे। वह कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी बच्चे के साथ बिना बताए घर से निकल गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 11:46 AM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 11:46 AM (IST)
पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, बच्चे को भी ले गई साथ में
पति को छोड़ प्रेमी के साथ भागी महिला, बच्चे को भी ले गई साथ में

भागलपुर [जेएनएन]। बरारी के खंजरपुर से एक महिला अपने छह साल के बेटे के साथ पति को छोड़कर भाग निकली। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय इलाके के साहेबगंज निवासी अभिषेक मिश्रा ने बरारी चौकी में दर्ज कराई है। उसने पत्नी व बच्चे को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप करण उर्फ माही नाम के युवक पर लगाया है।

अभिषेक का कहना है कि वह अपनी पत्नी प्रियंका व छह वर्षीय पुत्र के साथ खंजरपुर में किराए के मकान रहते थे। वह कोचिंग चलाते हैं। उन्होंने कहा कि पत्नी बच्चे के साथ बिना बताए घर से निकल गई। उसने काफी खोजबीन किया। लेकिन वह नहीं मिली। ससुराल में भी उसके माता पिता से पूछा लेकिन उन लोगों ने वहां नहीं रहने के बात कही। प्रियंका ब्यूटी पार्लर जाती थी। इसी दौरान वह करण से छिपकर बात करती थी। बरारी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मनसरपुर से भागी किशोरी

जीरोमाइल इलाके के मनसरपुर इलाके से आठवीं में पढऩे वाली किशोरी का शादी की नीयत से अपहरण हो गया है। परिजनों ने उसके अपहरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी