इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का यह आइडिया राज्य स्तर पर चयनित

यहां के छात्रों ने डॉक्टर एप्वाइंमेंट एप बनाया है। इस एप की सहायता से आप घर बैठे डॉक्टर का एप्वाइंमेंट ले सकते हैं। एप में अस्पतालों एवं डॉक्टरों का डाटा रहेगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 10:58 AM (IST) Updated:Sun, 10 May 2020 10:58 AM (IST)
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का यह आइडिया राज्य स्तर पर चयनित
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का यह आइडिया राज्य स्तर पर चयनित

भागलपुर, जेएनएन। स्टार्टअप के लिए भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों का आइडिया सरकार के उद्योग विभाग ने राज्य स्तर पर चयनित किया है। जिन दो छात्रों का आइडिया चयनित हुआ है उसमें एक प्रथम वर्ष के राजीव रंजन और दूसरा द्वितीय वर्ष कंप्यूटर साइंस ब्रांच के मोहित गुप्ता शामिल है।

तकनीकी विकसित करने के उद्देश्य से राज्य भर से स्टार्टअप के लिए 13 हजार आइडिया उद्योग विभाग के टेक्निकल डेवलपमेंट विंग के पास आए थे। इनमें से एक हजार का चयन किया गया है। कॉलेज के स्टार्टअप सेल के समन्वयक अनिश कुमार और अभिषेक चौधरी ने बताया कि छात्र मोहित गुप्ता ने डॉक्टर एप्वाइंमेंट एप बनाया है। इस एप की सहायता से आप घर बैठे डॉक्टर का एप्वाइंमेंट ले सकते हैं। एप में अस्पतालों एवं डॉक्टरों का डाटा रहेगा। यह भी पता कर सकते हैं कि आपका नंबर कितने मरीजों के बाद आएगा। वहीं, छात्र राजीव रंजन ने ग्रामीणों को शहर में मौजूद शिक्षा और चिकित्सा सुविधा से जोडऩे पर काम किया है।

समन्वयक ने कहा कि अब इन छात्रों को आइडिया निखारने के लिए राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये छात्र उद्योग विभाग से संबद्ध उद्यमियों के समक्ष पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देंगे। अगर उद्यमियों को इन छात्रों का आइडिया पसंद आया तो उन्हें स्टार्टअप की अपनी सोच को धरातल पर उतारने के लिए दस लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अचिन्त्य ने उक्त दोनों छात्रों को आइडिया चयन के लिए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी