घनश्याम ने पत्नी और भाई को मारी गोली, भाई की मौत

मधुसूदनपुर थाना के नूरपुर हरिजनटोला में घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी पत्‍नी और अपने भाई को गोली मार दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सकता है। क्षेत्र में कई चर्चाएं हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 12:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 04:05 PM (IST)
घनश्याम ने पत्नी और भाई को मारी गोली, भाई की मौत
घनश्याम ने पत्नी और भाई को मारी गोली, भाई की मौत

भागलपुर [जेएनएन]। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर हरिजनटोला में शुक्रवार की सुबह घनश्याम दास (50 वर्ष) ने अपनी पत्नी बिंदु देवी (45 वर्ष) और छोटे भाई निर्मल कुमार दास (31 वर्ष) को गोली मार दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां निर्मल की मौत हो गयी। घनश्याम ने अपने भाई निर्मल को दो और अपनी पत्नी बिंदु को चार गोली मारी थी। यह घटना मधुसूदनपुर थाने के पीछे महज 100 मीटर की दूरी पर घटी।

पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया है। इस घटना के बाद से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की पड़ताल की जा रही है। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हालांकि चर्चा यह भी है कि घनश्‍याम गोली मारने के बाद खुद पिस्‍टल लेकर थाने पहुंच गया था। पुलिस ने अभी तक इस घटना में किसी के गिरफ्तारी की बात नहीं स्वीकारी है। क्षेत्र में चर्चा है कि घनश्याम के थाने पहुंच जाने के बाद पुलिस ने उसे मधुसूदनपुर थाने से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा है।

घटना के संबंध में हत्यारे के मंझले भाई प्रेम दास की पत्नी चमेली देवी ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर निर्मल जब बाहर निकला तो बिंदु को गोली मार दी गयी थी। वह खून से लथपथ बिछावन पर पड़ी थी। इतने में जैसे ही घनश्याम की नजर निर्मल पर पड़ी, उसने उसे भी दो गोली मार दी। दोनों गोली उसके सीने में लगी। गोली मारने के बाद घनश्‍याम वहां से फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी