रामनगर दियारा में कटाव तेज, कई घर गंगा में विलीन

घोघा दियारा से सटे सबौर प्रखंड के शकरपुर पंचायत का रामनगर दियारा कटाव की चपेट में आ गया है। पिछले दो दिनों से यहां के कई घर और जमीनें गंगा में समा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 12:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 12:45 PM (IST)
रामनगर दियारा में कटाव तेज, कई घर गंगा में विलीन
रामनगर दियारा में कटाव तेज, कई घर गंगा में विलीन

घोघा। घोघा दियारा से सटे सबौर प्रखंड के शकरपुर पंचायत का रामनगर दियारा कटाव की चपेट में आ गया है। पिछले दो दिनों से यहां के कई घर और जमीनें गंगा में समा रही हैं। हालांकि लोगों को पहले से इसका अंदेशा था इसलिए वे समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए थे।

कटाव से प्रभावित : पूर्व मुखिया नारद मंडल ने बताया 12 परिवार कटाव से प्रभावित हुए हैं। खर और बास से निर्मित कई घर गंगा मे समा गए।

ये हैं कटाव पीड़ित : कपिल मंडल, गोरेलाल मंडल, बैजानी मंडल, गरीब दास, जामुन मंडल, नंदलाल मंडल, सूरज मंडल, चंदो यादव, पागो मंडल, वकील यादव, विनोद मंडल, किशोरी यादव आदि।

जलस्तर के लगातार बढ़ने से साधोपुर-कुशहा मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे तीन हजार लोगों को आवाजाही में दिक्कत होने लगी है। हालांकि अभी यातायात पूरी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी