फासीवादी ताकतों के हाथ संकट में है देश: माले

भाकपा माले का भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी हेतु कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 01:07 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 01:07 PM (IST)
फासीवादी ताकतों के हाथ संकट में है देश: माले
फासीवादी ताकतों के हाथ संकट में है देश: माले

सहरसा। स्टेडियम स्थित काली मंदिर प्रांगण में भाकपा माले का भाजपा भगाओ-देश बचाओ रैली की तैयारी हेतु कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न हुआ। जिलामंत्री ललन यादव की अध्यक्षता में कन्वेंशन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य नेता खेग्रामसं के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार ¨सह ने कहा कि देश फासीवादी ताकत के हाथो संकट में है। भीड़ द्वारा हत्या, विरोध व असहमति के स्वर को कुचला जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक, सामाजिक संकट चरम पर है। स्वामी अग्निवेश पर हमला भाजपा के फासीवादी चेहरे को उजागर करती है। प्रो. संजय कुमार को जला कर मारने को कोशिश की। महिला, बच्चियों को सत्ता संरक्षण में हवस का शिकार बनाया जा रहा है। मुजफ्फपुर बालिका गृह समेत सभी सुधारगृह सत्ता संरक्षित माफियाओं और नेता मंत्री का चारागाह बन गया है। कहा कि गरीबों की योजना में कटौती, कारपोरेट को लूट की छूट दी जा रही है। इसके लिए जनअभियान चलाने की जरूरत है। लड़ाई को निर्णायक बनाने के लिए 27 सितम्बर को गांधी मैदान में रैली आयोजित की गई है। कहा कि अभियान की सफलता हेतु 21 से 30 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाने, पांच से 15 सितम्बर तक जिले में सघन प्रचार अभियान चलाने, पचास हजार लोगों से सीधा जनसम्पर्क कर रैली में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वकील यादव, विक्की राम, संतोष राम, मो. मुश्ताक, अशोक स्वर्णकार, प्रमोद साह, मुकेश यादव, दशरथ भगत, बबलू साह, शंभू राम, भागो देवी, कमलकिशोर यादव, फूलो शर्मा, रविन्द्र राम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी