हादसों का शुक्रवार: अलग-अलग जगहों पर पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

शुक्रवार को बिहार में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। कटिहार में बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, लखीसराय और मधेपुरा में ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Fri, 22 Sep 2017 03:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Sep 2017 09:14 PM (IST)
हादसों का शुक्रवार: अलग-अलग जगहों पर पांच की मौत, एक की हालत गंभीर
हादसों का शुक्रवार: अलग-अलग जगहों पर पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

मधेपुरा [जेएनएन]। शुक्रवार को बिहार के कटिहार, लखीसराय और मधेपुरा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

मधेपुरा जिले में ओवरटेक के चक्कर में शुक्रवार को ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। इसमें मौके पर ही महिला व बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हैं। जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सिंहेश्वेर-पिपरा मुख्य मार्ग के बुढ़ावे के पास ट्रक ने ओवरटेक के दौरान घर के पास रमेश शर्मा की पत्नी सुलेख देवी (25) व राधे शर्मा की पुत्री शांति कुमारी (8) को कुचल दिया। दोनों की मौत मौके पर ही हो गई। शव ट्रक के चक्का में फंस  गया है। वहीं प्रदीप शर्मा (30) गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं।

स्थिति नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेजा गया है। दुघर्टना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। लोग मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

मौके पर  पहुंचकर थानाध्यक्ष संजय कुमार व सीओ कृष्ण कुमार सिंह ने लोगों को समझाया लेकिन लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं दिया जाएगा। सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा।

वहीं, लखीसराय के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के समीप एनएच 80 पर गुरूवार की रात मुंगेर से सूर्यगढा की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने पैदल गांव जा रहे हुसैना निवासी बाबूलाल पासवान के पुत्र नंदक‍िशोर पासवान (55) एवं आधो पासवान के पुत्र सुलेन्द्र पासवान (65) को कुचल दिया।

नंदक‍िशोर पासवान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं घायल आधो पासवान की मौत उपचार के दौरान पीएमसीएच पटना में शुक्रवार को हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया।  

एक अन्‍य घटना में कटिहार के सोनैली पूर्णिया पथ पर निझरा के समीप ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी