नमाज पढ़ने जा रहे मकसूद को गोली मारी, मौत

पुरैनी स्थित हुसैनाबाद निवासी मु. मकसूद उर्फ बटोरन को नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे अपराधियों ने गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 02:03 AM (IST)
नमाज पढ़ने जा रहे मकसूद को गोली मारी, मौत
नमाज पढ़ने जा रहे मकसूद को गोली मारी, मौत

भागलपुर। पुरैनी स्थित हुसैनाबाद निवासी मु. मकसूद उर्फ बटोरन को नमाज पढ़ने मस्जिद जा रहे अपराधियों ने गोलियों से भून दिया, जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र शाहजहा ने गांव के चार नामजद और पाच अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना बुधवार सुबह चार बजे की है। प्रतिदिन की तरह सुबह उठकर वे नमाज पढ़ने के लिए किला मैदान स्थित मस्जिद जा रहे थे, जहा रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके चेहरे और उनकी पीठ पर लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे। सभी ने उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।

मृतक के पुत्र शाहजहां ने बताया कि गोली लगने के बाद जब मैंने अपने पिता से घटना के बारे में पूछा तो वे उन्होंने गोली मारने वालों का नाम बताया। उन्होंने कहा कि हम से 10 लाख की रंगदारी मागी गई। इंकार करने पर उन लोगों ने गोली चला दी।

शाहजहां ने हुसैनाबाद के मु. पप्पू, मु. इश्तियाक, मु. बलीम और सलेमपुर गाव के मु. मोबस्सिर सहित पांच अज्ञात अपराधियों को आरोपित बनाया। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि मु. इस्तियाक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परिजनों में कोहराम : मु. मकसूद की मौत से उनकी पत्‍‌नी बीबी फिरोजी बेगम सहित तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियां मर्माहत हैं। सभी बार-बार रोते-रोते बोहेश हो जाते। अज्ञात शव बरामद

संवाद सूत्र गोराडीह जगदीशपुर :

भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर खीरीबाध के निकट गुरुवार सुबह जगदीशपुर पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। उसके हाथ में बाग्ला में कुछ लिखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि इसे किसी वाहन ने देर रात्रि कुचल दिया है।

chat bot
आपका साथी