दशहरा पर आतंकवादी तत्वों का खतरा, अलर्ट

दशहरा में आतंकी कर सकते हैं आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित। पुलिस ने पूरे जिले में चौकसी बढा दी है।

By Edited By: Publish:Sun, 14 Oct 2018 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 14 Oct 2018 10:53 PM (IST)
दशहरा पर आतंकवादी तत्वों का खतरा, अलर्ट
दशहरा पर आतंकवादी तत्वों का खतरा, अलर्ट

बांका (बिजेन्द्र कुमार राजबंधु)। दशहरा पर्व में जिले में आतंकवादी तत्वों के द्वारा आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है। शांति भंग करने को लेकर ऐसे तत्वों के द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर हमला कर सकते हैं। साथ ही कुछ कट्टरपंथी संगठनों के द्वारा राजनीतिक लाभ लेने के लिए लव जेहाद जैसे मुद्दों को उछाला जा सकता है। इससे लोगों में एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है।

ऐसी आशंका को लेकर बांका पुलिस ने जिले के थानों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके लिए बाहर से भी पुलिस बल बुलाए जा रहे हैं। -- पूजा पंडाल व विसर्जन जुलूस की होगी वीडीयोग्राफी साथ ही सभी प्रमुख पूजा पंडालों, विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम को भी मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। क्यूआरटी, (क्विक रिसपोंस टीम ) एवं दंगा निरोध दल को चौकस रहने को कहा गया है। विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिससे असामाजिक तत्व व अपराधी आपत्तिजनक सामानों को लेकर वहां नहीं जा सकें। राज्य के गृह विभाग ने इससे प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 165 जगहों पर दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती है।

तेलडीहा दुर्गा मंदिर की दो पालियों में होगी सुरक्षा इस कारण मेला के क्रम में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है। खासकर शंभूगंज थाना क्षेत्र के शक्तिपीठ तेलडीहा, बाराहाट थाना क्षेत्र के गोड़धुवा दुर्गा मंदिर, बौंसी, बांका अमरपुर कटोरिया व रजौन बाजारों में भी काफी भीड़ होती है। इसके मद्दे नजर प्रशासन ने करीब 200 स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की है। इसमें सबसे अधिक अमरपुर में 23, कटोरिया में 17, बौंसी में 21 स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। पुलिस ने धोरैया को भी अपने निशाने पर रखा है। तेलडिहा दुर्गा मंदिर की सुरक्षा के लिए दो पालियों में दंडाधिकारियों व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इसके लिए एडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में गठित टीम के अलावा अनुमंडल स्तर से लेकर सभी प्रखंडों में वरीय उप समाहर्ता के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की रणनीति बनाई गई है। आधे दर्जन से अधिक महिला पुलिस को विभिन्न मंदिरों व पूजा पंडालों में तैनाती की जाएगी। रविवार को तेलडीहा दुर्गा मंदिर में डीएम कुंदन कुमार एवं एसपी चंदन कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व दंडाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का पाठ पढ़ाया जाएगा। ---- मेले में आतंकीवादी तत्वों का खतरा है। इसको लेकर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती दंडाधिकारियों के साथ की गई है। रविवार को जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस व दंडाधिकारियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। किसी भी हालत में सुरक्षा व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। चंदन कुमार कुशवाहा, एसपी बांका

chat bot
आपका साथी