यार्ड से प्लेटफार्म पर आने के क्रम में दानापुर इंटरसिटी पटरी से उतरी

ट्रेन खाली होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 10:12 AM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 10:12 AM (IST)
यार्ड से प्लेटफार्म पर आने के क्रम में दानापुर इंटरसिटी पटरी से उतरी
यार्ड से प्लेटफार्म पर आने के क्रम में दानापुर इंटरसिटी पटरी से उतरी

भागलपुर। भागलपुर से दानापुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का दो डिब्बा गुरुवार की सुबह यार्ड से प्लेटफार्म आने के क्रम में पटरी से उतर गई। ट्रेन खाली होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही रेलकर्मियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हालांकि घटना की जानकारी मंडल को दी गई है। करीब एक घटे बाद जमालपुर से एआरटी वैन भागलपुर यार्ड पहुंची।

जहां टीम को ट्रेन के उतरे पहिये को पटरी पर रखने में करीब तीन घंटे का वक्त लग गया। 20 दिन के अंदर शटिंग के दौरान दूसरी बार पहिया उतरने की घटना ने रेलवे की सुरक्षा के पोल खोल दिए है। बहरहाल रेलवे ने घटना की जाच का आदेश दिया है।

जानकारी अनुसार 13401 अप इंटरसिटी सुबह करीब पांच बजे दानापुर जाने के लिए यार्ड से प्लेटफॉर्म पर प्लेस हो रही थी। इस बीच ट्रेन के बीच की दो बोगियों का पहिया ट्रैक से उतर गया। जमालपुर से एआरटी वैन आने के बाद उतरे पहिए को पटरी पर रखा गया। ट्रेन 8.45 बजे पाच नम्बर प्लेटफार्म पर प्लेस हुई।

chat bot
आपका साथी