आठ सौ रुपये के विवाद में कर दी सीएसपी संचालक की हत्या

मधेपुरा में आठ सौ रुपये के मामूली विवाद में सीएसपी संचालन की हत्‍या कर दी गई। मृतका के पुत्र ने गांव के कुछ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 22 Apr 2020 04:09 PM (IST) Updated:Wed, 22 Apr 2020 04:09 PM (IST)
आठ सौ रुपये के विवाद में कर दी सीएसपी संचालक की हत्या
आठ सौ रुपये के विवाद में कर दी सीएसपी संचालक की हत्या

मधेपुरा, जेएनएन। मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के मानपुर पंचायत के गांधी नगर में बुधवार को आठ सौ रुपये के मामूली विवाद में सीएसपी संचालक रत्ना देवी की हत्या गला मरोड़कर कर दी। सीएसपी संचालिक मृतका रत्ना देवी के पुत्र रुपेश कुमार ने गांव के ही विजय पासवान सहित नौ लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

बिना अंगूठा लगाए ही मांग रहा था रुपया

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाद का कारण महज आठ सौ रुपया बताया जा रहा है। सीएसपी संचालक का पुत्र रुपेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह दस बजे विजय पासवान और उनकी मां अमेरिका देवी रुपया निकासी के लिए सीएसपी आई। उन्हें कम्प्यूटर में लगे बायोमैट्रिक अंगूठा लगाने को कहा गया। इस पर विजय पासवान विवाद करने लगे। बिना अंगूठा लगाए ही राशि की मांग करने लगे। इस पर उन्हें राशि निकालने से मना कर दिया गया। इस पर विजय पासवान आक्रोशित होकर घर चला गया। थोड़ी देर बाद 15-20 लोगों के साथ विजय पासवान, अमरीका देवी, हरिलाल पासवान, लालदेव पासवान, शिव कुमार पासवान, बिनोद पासवान, बुधनी देवी, सतीश पासवान, सावित्री देवी पहुंचकर मारपीट शुरू कर दिया।

अपराधियों ने 10 हजार रुपये भी लूटे

सीएसपी से दस हजार रुपया भी लूट लिया। वहीं सीएसपी संचालक रत्ना देवी भी बीच बचाव करने लगी। इन लोगों ने उसका गला मरोड़ कर हत्या कर दी। वहीं बताया जा रहा है कि विजय पासवान छह सात दिन पहले सीएसपी से आठ सौ रुपया निकासी करने आया था। उस वक्त निकासी की प्रक्रिया की गई थी, लेकिन राशि नहीं निकला। लेकिन जब पासबुक अपडेट किया तो आठ सौ रुपया निकासी करने की बात सामने आई। इसी बात कर लेकर सीएसपी संचालक और विजय पासवान के बीच विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी