जमुई में अपराधियों ने महिला को बनाया बंधक, फ‍िर लूट लिए डेढ़ लाख रुपये और जेवरात

जमुई में अपराधियों ने एक महिला को बंधक बना लिया। महिला के साथ अपराधियों ने लूटपाट की। महिला से लाखों रुपये लूट लिए। साथ ही ज्‍वेलरी की भी ले लिया। पुलिस को सूचना दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:56 AM (IST)
जमुई में अपराधियों ने महिला को बनाया बंधक, फ‍िर लूट लिए डेढ़ लाख रुपये और जेवरात
जमुई में अपराधियों ने महिला के साथ लूटपाट की है।

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। झाझा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में अपराधियों ने एक महिला को बंधक बनाकर घर से डेढ़ लाख रुपया लूट लिया। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने थाना में केस दर्ज कराया है। बताया जाता है कि गांव के देवानंद कुमार उर्फ दयानंद कुमार अपने परिवार के साथ घर के एक कमरा में सो रहा था। देवानंद के भाई की पत्नी टुनी कुमारी अपने बच्ची के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी।

रात के करीब सवा एक बजे तीन अपराधी घर की दीवार को तोड़ कर घुस गया और भाई की पत्नी को बंधक बनाकर उसके कान से सोना का कानवाली, गला से मंगलसूत्र, पैर का पायल सहित शरीर के अन्य सभी जेवरात छीन लिया। वही घर में रखा एक बक्सा अपने साथ लेते चला गया। बक्सा में देवानंद यादव का एक लाख 58 हजार रुपया के अलावा शैक्षणिक प्रमाण पत्र थे। इस दौरान अपराधियों ने घर का मुख्य दरवाजा का ताला भी तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ करने की बात कही।

घर की खिड़की तोड़ जेवरात की चोरी

झाझा थाना क्षेत्र के भलगोरी गांव में चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर जेवरात व नगदी की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि 8 जून की सुबह गांव के चुमन यादव की पत्नी मनकवा देवी अपने घर के बरामदे पर सोई हुई थी। नींद खुली तो अपने कमरे में गई तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है। चोर ने घर के बक्से से जेवरात के अलावा पांच हजार नगद, बर्तन की चोरी कर ली। लगभग एक लाख की संपत्तित की चोरी होने की बात कही गई है।

शैर गांव से बाइक की चोरी

शैर गांव में घर के आगे लगे एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। खोजबीन करने के बाद बाइक मालिक ने अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गांव के अनिल कुमार बाजार कर बाइक को घर के बरामदा में लगाया था। दूसरे दिन सुबह बरामदा से बाइक गायब मिला।

chat bot
आपका साथी