Corona effect : 100 वर्षीय गरीब वृद्धा ने दे दी अपनी पेंशन की राशि, बोलीं-लोगों को भोजन करा दें

आरएसएस भागलपुर में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन कर रहे लोगों को खाद्यान्‍न सामग्री उपलब्‍ध करा रही है। कार्यकर्ता लगतार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 02:28 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 02:28 PM (IST)
Corona effect : 100 वर्षीय गरीब वृद्धा ने दे दी अपनी पेंशन की राशि, बोलीं-लोगों को भोजन करा दें
Corona effect : 100 वर्षीय गरीब वृद्धा ने दे दी अपनी पेंशन की राशि, बोलीं-लोगों को भोजन करा दें

भागलपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। घर में रह रहे लोगों को अब भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। लोगों को इस संकट से दूर करने के लिए राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता लगातार उनसे संपर्क बनाए हैं। उन्‍हें हर प्रकार से मदद की जा रही है।

आरएसएस के कार्यकर्ता सेवा बस्तियों में लगाकार गरीबों को भोजन सामग्री उपलब्‍ध करा रहे हैं। लॉकडाउन में उन लोगों को विशेष परेशानी हो रही है, जो रोज कमाते थे और उनको मिले मजदूरी से परिवार को भरण पोषण करते थे। ऐसे लोग अब लॉकडाउन में घर में है।

ईश्‍वरनगर उपनगर में भी उपनगर कार्यवाह चंद्रशेखर प्रसाद के नेतृत्‍व में सेवा बस्‍ती के लोगों को भोजन सामग्री दी जा रही है। साथ ही भागलपुर नगर में सह नगर कार्यवाह श्रीधर‍ मिश्र कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और लॉकडाउन में हो रही लोगों को परेशानियों को निजात दिला रहे हैं। वहीं, सह नगर शारीरिक प्रमुख रवि कुमार और ईश्वरनगर के सह उपनगर कार्यवाह वंशी जी, कृष्ण कुमार खेतान, त्रिपुरारी तिवारी, दीपक कुमार, संतोष साह, भवेश कुमार आदि ने भी राहत सामग्री वितरित किया। 

जिला प्रचार प्रमुख हरविंद नारायण भारती और नगर सेवा प्रमुख प्रभूदयाल जी ने भागलपुर नगर के कई बस्तियों में जाकर राहत सामग्री उपलब्‍ध कराई। रेलवे लाइन किनारे झुग्‍गी झोपड़ियों में रह रहे लोगों के बीच गए और उन्‍हें राहत दी।

इसी क्रम में 102 वर्षीया गरीब वृद्धा सुदामा देवी ने श्री भारती को 801 रुपये दिये। उन्‍होंने श्री भारती से कहा कि ऐसे गरीब लोग, जिन्‍हें भोजन सामग्री उपलब्‍ध नहीं है, उन्‍हें इस राशि से भोजन उपलब्‍ध करा दें। यहां बता दें कि सुदामा देवी एक गरीब महिला हैं। उनकी सेवाभाव से प्रभावित होकर राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने उन्‍हें धन्‍यावाद दिया।

भोजन सामग्री उपलब्‍ध कराने में राजू मंडल, रामू साह, मनोज मंडल, सुरेंद्र मंडल, सिद्धार्थ, राजीव, चंदन, सुमन यादव, संजय मंडल, सरोज वर्मा आदि लगे हुए हैं। इसके अलावा भागलपुर नगर के सभी सातों उपनगरों में राहत सामग्री बांटी जा रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भागलपुर जिला कायर्वाह निर्भय कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए संघ के कार्यकर्ता केंद्र, राज्‍य और जिला प्रशासन ने निर्देशों का पालन कर रही है। संघ के सारे कार्यक्रम, बैठक, शिविर, वर्ग और शाखा बंद कर दिए हैं। साथ ही जिले भर में आरएसएस कार्यकर्ता गरीबों को खाद्य सामग्री उपलब्‍ध करा रही है। वहीं, विहिप के विभाग मंत्री पारस शर्मा ने कहा कि विश्‍व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी आदि संगठन के कार्यकर्ता गरीबों को भोजन देने के साथ-साथ क्षेत्र में साफ-सफाई करा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विद्या भारती में लोगों को भोजन दे रही है।

chat bot
आपका साथी