Corona effect : 'चूल्हा जलता रहे, गरीबों को निवाला मिलता रहे' कार्यक्रम शुरू

भाजपा ने भागलपुर और नवगछिया में लोगों को लगातार खाद्य सामग्री का उपलब्‍ध करा रहे हैं। इसके लिए चूल्हा जलता रहे गरीबों को निवाला मिलता रहे कार्यक्रम शुरू की गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 04 May 2020 02:20 PM (IST) Updated:Mon, 04 May 2020 02:20 PM (IST)
Corona effect : 'चूल्हा जलता रहे, गरीबों को निवाला मिलता रहे' कार्यक्रम शुरू
Corona effect : 'चूल्हा जलता रहे, गरीबों को निवाला मिलता रहे' कार्यक्रम शुरू

भागलपुर, जेएनएन। लॉकडाउन में नवगछिया पुलिस जिला भाजपा की ओर से प्रखंडों में 'चूल्हा जलता रहे, गरीबों को निवाला मिलता रहे' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह खरीक की जिप सदस्या कुमकुम देवी के संयुक्त नेतृत्व में बिहपुर व खरीक प्रखंड के 250 जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष व कुमकुम देवी ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने ठाना है, कोराना को हराना है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य गगन चौधरी ने बताया कि खरीक प्रखंड के तुलसीपुर, खैरपुर, खरीक बाजार, गोटखरीक, राघोपुर, बिहपुर प्रखंड के बभनगामा में जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। दो किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो चूड़ा, एक किलो आलू, आधा किलो दाल, ढाई सौ ग्राम तेल, एक साबुन व हल्दी का पैकेट जरूरतमंद लोगो के बीच वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश मणि, खरीक मंडल भाजयुमो अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, प्रिंस महतो, डॉ. शंभू ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता की भागीदारी रही।

इधर, भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय भी लगातार लोगों को राहत सामग्री उपलब्‍ध करा रहे हैं। खाद्य सामग्री के पैकेट को लेकर जिले भर में कार्यकर्ता जरूरतमंदों को दे रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि अब तक लगभग 20 हजार से ज्‍यादा लोगों को खाद्य सामग्री का पैकट दिया गया।

chat bot
आपका साथी