Corona effect : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्‍यक्षों के साथ की ऑनलाइन बैठक, राहत कार्य की जानकारी ली

Corona effect भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व ने जिलाध्‍यक्ष सहित अन्‍य पार्टी के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में भाग लिया। इस दौरान सेवा कार्य की जानकारी उन्‍होंने ली।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 30 Apr 2020 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 30 Apr 2020 05:45 PM (IST)
Corona effect : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्‍यक्षों के साथ की ऑनलाइन बैठक, राहत कार्य की जानकारी ली
Corona effect : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्‍यक्षों के साथ की ऑनलाइन बैठक, राहत कार्य की जानकारी ली

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ, सह संगठन मंत्री शिवनारायण महतो ने भाजपा नेताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस दौरान सभी जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों को कार्याकर्ताओं के साथ फोन कर संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं, प्रदेश संगठन मंत्री ने लोगों को आरोग्य सेतु एप की जानकारी देने को कहा। इस दौरान लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी ली।

बैठक में मुंगेर, भागलपुर और नवगछिया जिला के जिलाध्‍यक्षों के अलावा जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष सम्मिलित हुए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने प्रत्येक जिला में किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सप्तऋषि रचना की स्थित की जानकारी भी ली। संवाद के दौरान प्रदेश अध्‍यक्ष ने जिलध्‍यक्ष व मंडल अध्‍यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में ऑनलाइन बैठक लेने को कहा। उन्‍होंने कोरोना वायरस के संक्रमण और प्रभाव को रोकने की जानकारी कार्यकर्ताओं से ली। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिनके पास खाद्य सामग्री नहीं है, उन्‍हें भोजन उपलब्‍ध कराएं। प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ ने अधिकाधिक लोगों को आरोग्य सेतु एप्प अपने मोबाइल में डाउनलोड करवाने को कहा। उन्‍होंने कहा कि इस समय लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि देने की जरूरत है, ताकि देश इस महामारी से उबर पाए। भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पाण्डेय ने भागलपुर में हो रहे सेवा कार्यों की जानकारी से प्रदेश के अधिकारियों को बताया। उन्‍होंने कहा कि जिले में अब तक 15 हजार से ज्‍यादा लोगों को खाद्य सामग्री भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपलब्‍ध कराई गई है। साथ ही इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

नवगछिया के जिलाध्‍यक्ष विनोद कुमार मंडल ने बताया कि बैठक में नवगछिया में हुए कार्यों की जानकारी पार्टी के प्रदेश नेतृत्‍व को दी गई। कार्यकर्ता अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर कोई भी परिवार भूखा नहीं रहे इसकी चिंता कर रहे हैं। जरूरतमंदों को राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री राहत कोष में भी राशि भेजी गई है। बैठक में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला महामंत्री नीलांबर झा, जिला उपाध्यक्ष महंत नवल किशोर दास, राजेश यादव, तिरुपति देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश रूप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमकुम चौधरी, पवन यादव, रंजीत गुप्ता, विजय सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष खरीक आलोक शर्मा, राजेश मणि, गगन चौधरी, राकेश पंडित, पंकज पोद्दार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी