ग्रामीण महिलाओं में बढ़ रहा स्तन और बच्चेदानी का कैंसर

भागलपुर। शहर की अपेक्षा ग्रामीण महिलाओं में स्तन और बच्चेदानी के कैंसर के मामले ज्यादा आ रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 10:50 PM (IST)
ग्रामीण महिलाओं में बढ़ रहा स्तन और बच्चेदानी का कैंसर
ग्रामीण महिलाओं में बढ़ रहा स्तन और बच्चेदानी का कैंसर

भागलपुर। शहर की अपेक्षा ग्रामीण महिलाओं में स्तन और बच्चेदानी के कैंसर के मामले ज्यादा आ रहे हैं। ऐसा लापरवाही या अज्ञानता के कारण हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि आठ से 10 वर्षों में कैंसर डेवपलमेंट करता है। ऐसे में सतर्कता बरती जाए तो इसे समय रहते ठीक किया जा सकता है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं में स्तन और बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की खोज करने का अभियान छह मार्च से चलाया जा रहा है।

दो दिनों में 190 महिलाओं की स्क्रीनिग में स्तन और बच्चेदानी के मुंह के कैंसर होने की आशंका है। इनके सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा निजी पैथोलॉजी में भी भेजा गया है। अभियान फेडरेशन ऑफ ऑब्स एंड गायनी सोसायटी ऑफ इंडिया (फॉक्सायी) भागलपुर शाखा द्वारा चलाया जा रहा है। महिला चिकित्सकों की क्लीनिकों में इलाज करवाने वाली महिलाओं से आग्रह कर अन्य महिलाओं को स्क्रीनिग के लिए बुलाया जा रहा है। आठ मार्च तक यह अभियान चलेगा।

जांच का खर्च चिकित्सक करेंगी वहन

संघ की अध्यक्ष डॉ. अंजु तुरियार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिन महिलाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वह निश्शुल्क है। वहीं जिन निजी पैथोलॉजी में जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं, उसका खर्च भेजने वाली महिला चिकित्सक वहन करेंगी। यानी जांच करवाने वाली महिलाओं को एक पैसा भी नहीं लगना है।

190 महिलाओं के सैंपल भेजे गए

दो दिनों में 190 महिलाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना सिन्हा के यहां 70 महिलाओं की मेमोग्राफी की गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी सैंपल भेजे गए हैं। अबतक डॉ. प्रतिभा सिंह ने 58, डॉ. वसुंधरा लाल ने 22, डॉ. अर्चना झा ने 13, सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 21, डॉ. प्रभावती केशरी 4, डॉ. अंजु तुरियार 5, डॉ. दिप्ती सिन्हा पांच एवं अन्य चिकित्सकों ने सैंपल भेजे हैं। डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि निश्शुल्क जांच के लिए बैनर भी लगाया गया है, इससे भी महिलाएं स्क्रीनिग करवाने आ रही हैं।

कैंसर के लक्षण

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि बच्चेदानी के मुंह का कैंसर के लक्षणों में सफेद पानी का श्राव होना, गंध होना, पानी के साथ हल्का खून भी गिरता है। यह प्रारंभिक लक्षण है। 15 वर्ष की आयु में विवाह करना और ज्यादा बच्चे होने तथा साफ-सफाई नहीं रखने पर कैंसर होने की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं स्तन कैंसर के लक्षण में गांठ में दर्द होना, धीरे-धीरे गांठ बड़ी होती है, त्वचा सिकुड़ती है, त्वचा का रंग नारंगी के छिलके की तरह होता है। एक वर्ष में कैंसर डेवलपमेंट करता है और दर्द भी होता है।

chat bot
आपका साथी