Bihar Assembly Election: : जिले में 15 सौ स्थानों अमित शाह को सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा ने बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी वर्जुअल रैली से करेंगे। इसकी तैयारी के लिए बैठकें की गई।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:03 AM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:03 AM (IST)
Bihar Assembly Election:  : जिले में 15 सौ स्थानों अमित शाह को सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता
Bihar Assembly Election: : जिले में 15 सौ स्थानों अमित शाह को सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जनसंवाद कार्यक्रम में रू-ब-रू होंगे। उनका कार्यक्रम सात जून को शाम चार बजे होगा। वे दिल्ली से ही सोशल नेटवर्क के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। इसकी तैयारी भागलपुर और नवगछिया में व्यापक रूप से की जा रही है। इसके लिए भागलपुर में मंगलवार और नवगछिया में बुधवार को बैठकें हुई थी।  

भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि भागलपुर जिले में 400 स्थानों पर बडा कार्यकम होगा, जिसमें शारीरिक दूरी का पालन किया। एक स्थान पर कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोग भाग नहीं लेंगे। इसके अलावा बूथ स्तर पर एक हजार स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। जहां एक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा 25 लोग शामिल होंगे। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में भी अमित शाह के कार्यक्रमों को दिखाने की योजना बनाई गई है। जिले के स्वयंसेवी संगठनों के अलावा बुद्धिजीवि वर्ग से लोगों से इसके लिए संपर्क किया जा रहा है।

इसकी व्यापक सूचना की जा रही है। सोशल नेटवर्क के माध्यम से सूचना प्रसारित किए जा रहे हैं। साथ ही फोन करके कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा हैं। विधानसभा, मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ प्रभारियों को सक्रिय जा रहा है। सप्तऋषि के माध्यम से कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडा जाएगा। रोहित पांडेय ने कहा कि प्रत्येक घरों में टीवी पर अमित शाह के कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया जाएगा। 

इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिंह यहां आ रहे हैं। वे यहां केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस कॉफ्रेंस भी करेंगे। 

रोहित पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा इसके लिए आमलोगों की सहभागिता जरुरी है, तभी यह देश विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा ने विधानसभा की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी विधानसभाओं पर तैयारी करने के लिए कार्यकर्ताओं को लगाए गए हैं।  

वहीं, नवगछिया के भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि जिले में सौ से ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम होगा। सात जून को होने वाले अमित शाह की वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए पांच जून को एक साथ नवगछिया के सभी शक्तिकेंद्र प्रमुख, सह प्रमुख और सप्तऋषि बैठक करेंगे। यहां 75 शक्तिकेंद्र हैं। नवगछिया में दो विधानसभा क्षेत्र है। दोनों जगहों पर कार्यकर्ताओं को सक्रियता से पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने और चुनाव की तैयारी के लिए लगाया गया है। 

chat bot
आपका साथी