भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी को ले बैठक

भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली की सफलता को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मिलन मंदिर में एक बैठक कर रैली की तैयारी पर विचार-विमर्श किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 12:06 AM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 12:06 AM (IST)
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी को ले बैठक
भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारी को ले बैठक

सुपौल। 27 सितंबर को भाकपा माले द्वारा पटना में आयोजित भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ रैली की सफलता को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मिलन मंदिर में एक बैठक कर रैली की तैयारी पर विचार-विमर्श किया। भाकपा माले के जिला सह सचिव अर¨वद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कोसी प्रभारी कामरेड पंकज कुमार ¨सह ने कहा कि देश आज नाजुक दौर से गुजर रहा है। भाजपा के सत्ता में आने के साथ ही देश में सांप्रदायिक व उन्मादी तत्वों के लोग सक्रिय हो गए हैं। महिला उत्पीड़न में तेजी आई है, संविधान और लोकतंत्र पर हमले तेज हो गए हैं। सरेआम भीड़तंत्र लोकतंत्र पर भारी पड़ रहा है। जल-जंगल-जमीन,खनिज सहित अन्य संसाधन कॉरपोरेट्स के हाथों नीलाम किया जा रहा है। इसके लिए हम सबों को व्यापक गोलबंदी के साथ निर्णायक संघर्ष करने को ले आगे आना होगा। राज्य सरकार पर बरसते हुए कहा कि नीतीश सरकार भ्रष्ट व अपराधियों की सरकार बन कर रह गई है। सृजन घोटाला, टॉपर घोटाला आदि कई ऐसे घोटाले हैं जो देश स्तर पर रिकॉर्ड बना रहा है। जय नारायण यादव ने कहा कि राशन कटौती कर गरीबों को दर-दर भटकाया जा रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह, नालंदा, भोजपुर सहित महिला व बच्चियों के साथ उत्पीड़न,दुष्कर्म व हत्या ने बिहार को कलंकित कर रख दिया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि रैली की सफलता को लेकर 15 सितंबर से 18 सितंबर तक नुक्कड़ सभा के अलावा जनसंपर्क अभियान कर लोगों को रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में भुनेश्वर मंडल, उपेंद्र सादा सादा, राजेंद्र राम, मन्नान, जाकिर, जय कृष्ण यादव, संजीव, विनोद मंडल, मकसूदन पासवान, सीता देवी, लीला देवी, लक्ष्मी देवी, शांति देवी, मीरा देवी, मीरा देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी