BJP : भागलपुर विधानसभा के चारों मंडलों में इकाई गठित, जानिए... किस मंडल में किन्हें मिला पद Bhagalpur News

भारतीय जनता पार्टी ने भागलपुर जिले के चारों मंडलों में इकाई का गठन कर लिया है। तिलकमांझी ईश्‍वरनगर चंपानगर और विजय मित्रा मंडल की इकाई इस प्रकार है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 08:11 AM (IST) Updated:Sun, 22 Mar 2020 08:11 AM (IST)
BJP : भागलपुर विधानसभा के चारों मंडलों में इकाई गठित, जानिए... किस मंडल में किन्हें मिला पद Bhagalpur News
BJP : भागलपुर विधानसभा के चारों मंडलों में इकाई गठित, जानिए... किस मंडल में किन्हें मिला पद Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। भाजपा ने भागलपुर विधानसभा के सभी चारों मंडलों में नई इकाई का गठन कर लिया। भागलपुर विधानसभा में तिलकमांझी, ईश्वरनगर, चंपानगर और विजय मित्रा मंडल हैं। 

तिलकमांझी मंडल

तिलकमांझी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार अपनी इकाई की घोषणा कर दी है। इस नवमनोनीत इकाई में मंडल उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, मो कैफी जुबेर, श्रीनाथ सिंह, पप्पू चौधरी, सुमन भारती और पूनम सिंह को मनोनीत किया गया। वहीं, मंडल महामंत्री विवेकानंद प्रसाद और कन्हैया सहाय बने। मंडल मंत्री राजू तिवारी, उदय तांती, शशांक घोष, अरुण मंडल, राजेश दुबे और दीपक मिश्रा को बनाया गया। कोषाध्यक्ष योगेश, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अंजनी मिश्रा, कार्यालय मंत्री मनोज शंकर को मनोनीत किया गया है।

दूसरी तरफ, चंदन ठाकुर को तिलकमांझी मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगीता सिन्हा को महिला मोर्चा की अध्यक्षा, आशुतोष पांडे को किसान मोर्चा का अध्यक्ष, भगवान राजवंशी को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजीव रजक को अति पिछड़ा मोर्चा एवं मोहम्मद आफ़ाल को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।

ईश्वरनगर मंडल

ईश्वरनगर मंडल के अध्यक्ष शिशि मोदी ने मंडल इकाई में कार्यकर्ताओं को मनोयन कर दिया है। उन्होंने आशीष पांडेय और चंदन पांडेय को महामंत्री बनाया। संजय हरि, राजू श्रीवास्तव, रणजीत सिन्हा, अभिषेक कुमार पिंटू, बादल तिवारी और मनोज हरि उपाध्यक्ष बने। अमित चौधरी, रीता गुप्ता, नृपेंद्र सिन्हा, मयंक शुक्ला, रेणु मंडल और अनिल गुप्ता को मंत्री का जिम्मा दिया गया है। कोषाध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी को बनाया गया। इसके अलावा ईश्वरनगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिद्धार्थ कुमार साहा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा रिंकी देवी, अत्यंत पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष विंदेश्वरी साह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष योगेश दास, किसान मोर्चा अध्यक्ष बंटी कुमार साह और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो फ‍िरोज अली को मनोनीत किया गया। 

चंपानगर मंडल

चंपानगर मंडल अध्यक्ष गौरव कुमार दास ने अपनी मंडल इकाई का गठन कर दिया है। उन्होंने इसके अलावा 45 कार्यकर्ताओं को मंडल कार्यसमिति सदस्य को भी जगह दी। नई चंपानगर मंडल इकाई में अजय साह, अरुण साह, माना शुक्ला, विकास यादव, संजय भगत और पुष्पा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। इकाई में भरत लाल  और आशीष सिंह महामंत्री हैं। वहीं, संजीत साह, सुशील राम, जयशंकर भगत, संजय साह, मनोज बुधिया और जैनेंद्र मिश्रा को मंत्री मनोनीत किए गए। कोषाध्यक्ष शंकर चौधरी को बनाया गया है। 

विजय मित्रा मंडल

विजय मित्रा मंडल सुधीर भगत ने भी अपनी इकाई का गठन कर लिया। मंडल इकाई में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री,  छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी और एक प्रक्ता को मनोनीत किया गया है। साथ ही विजय मित्रा मंडल  युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी जिम्मेदारी सौंप दी गई। 

विजय मित्रा मंडल

अध्यक्ष - सुधीर भगत

उपाध्यक्ष - शिति कंठ नीरज, प्रदीप जैन, निरंजन सिंह, डॉ विनय गुप्ता, प्रमोद वर्मा 'पम्मी', धर्मेन्द्र बबलू

महामंत्री - अमरदीप साह, संजय भट्ट

मंत्री - विकास सिंह, राजेश कुमार, सूरज शर्मा, सुनिधि मिश्रा, हेमंत शर्मा, रंजन चौधरी

कोषाध्यक्ष - प्रह्लाद चिरानिया

मीडिया प्रभारी - सौरभ कुमार

प्रवक्ता - हिमांशु आनंद

विजय मित्रा मंडल  युवा मोर्चा अध्यक्ष - ठाकुर मोहित सिंह

विजय मित्रा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा - श्रेष्ठा गांधी

नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी 

भागलपुर विधानसभा के सभी चारों मंडल इकाई में शामिल कार्यकर्ताओं को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन, अर्जित शाश्वत चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला महामंत्री मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, कन्हाई मंडल, मुकेश सिंह, विजय मंडल, श्यामल मिश्रा, संतोष कुमार, पवन मिश्रा, विपुल सिंह, जिला मंत्री कुमकुम सिन्हा, ललिता देवी, विकास तिवारी, उमाशंकर, प्रणव दास, प्रकाश वर्मा, मनीष दास और कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी