Bihar Panchayat chunav 2021: तारापुर की पिच पर वोटरों ने की जबरदस्त गेंदबाजी, 9 पुराने मुखिया क्लीन बोल्ड

Bihar Panchayat chunav 2021 मुंगेर के तारापुर में 10 में से नौ बने नए मुखिया। किरण चौधरी को छोड़ सभी मुखिया पद पर नए चेहरे। पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी कुमारी और बिंदिया रानी भी बनी जिला परिषद सदस्य।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:42 PM (IST)
Bihar Panchayat chunav 2021: तारापुर की पिच पर वोटरों ने की जबरदस्त गेंदबाजी, 9 पुराने मुखिया क्लीन बोल्ड
Bihar Panchayat chunav 2021 तारापुर में हुए मुखिया पद का रिजल्ट।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। Bihar Panchayat chunav 2021: तारापुर विधानसभा के 10 पंचायतों का परिणाम आ गया है। इस बार तारापुर के चुनावी मैदान में वोटरों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पुराने नौ मुखिया को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं, एक मुखिया को आउट नहीं कर सके। इस बार 10 में से नौ पंचायत पर नए मुखिया ने कब्जा किया। पहले चरण के चुनाव में मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड के 10 पंचायत का मतगणना का परिणाम देर शाम तक आ गया।

Mukhiya Candidate Wins  जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से बिंदिया रानी ने फिरोजा प्रवीण को 989 मतों से हराया। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से पिंकी कुमारी ने शैलेश कुमार को 1159 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत मुखिया पद पर मानिकपुर पंचायत से किरण चौधरी ने मीना देवी को 152 मतों से पराजित कर दूसरी बात चुनाव जीती। रामपुर विषय पंचायत से नितेश कुमार सिंह ने राजेश कुमार सिंह को 280 मतों से पराजित किया। धोबई पंचायत से कन्हैयालाल तांती ने बुलबुल देवी को 491 मतों से पराजित किया। पढभारा से रोजी कुमारी ने प्रीति कुमारी को 113 मतों से पराजित किया। लौना से अंजू सिंह ने मीना देवी को 1202 मतों से पराजित किया। अफजलनगर से प्रियंका कुमारी ने शशि कुमार सुमन को 97 मतों से पराजित किया। बिहमा पंचायत से बंदना कुमारी ने योगेंद्र मंडल को 1342 मतों से पराजित किया। बेलाडीह पंचायत से साजन कुमार सिंह ने प्रकाश यादव को 13 मतों पराजित किया। गनेली पंचायत से चांदनी कुमारी ने सीमा कुमारी को 317 मतों से पराजित किया। पंचायत समिति सदस्य, ग्राम कचहरी, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी के पंच के नामों की घोषणा देर रात आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: बिहार पंचायत चुनाव में पंचायती राज मंत्री की भाभी मुखिया की जंग हारीं, CM नीतीश के करीबी रहे मेवालाल की रिश्‍तेदार ने दी मात

chat bot
आपका साथी