Bihar Assembly Elections 2020 : हर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाएगी लोजपा

Bihar Assembly Elections 2020 भागलपुर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर लोजपा ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा में लोजपा से लोगों को जोड़ा जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 01:15 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 01:15 PM (IST)
Bihar Assembly Elections 2020 : हर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाएगी लोजपा
Bihar Assembly Elections 2020 : हर विधानसभा में 25 हजार सदस्य बनाएगी लोजपा

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Elections 2020 : लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता एवं बिहार संसदीय बोर्ड के सदस्य संजय पासवान ने शाहकुंड प्रखंड में क्षेत्रीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। भागलपुर जिले में उनकी दावेदारी नाथनगर एवं कहलगांव विधानसभा सीट पर होगी। इसके लिए नाथनगर में राजेश वर्मा द्वारा सदस्या अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कहलगांव विधानसभा में लोजपा के जिला अध्यक्ष अमर ङ्क्षसह कुशवाहा के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि लोजपा का लक्ष्य है कि हर विधानसभा में कम से कम 25 हजार सदस्य बनाएंगे। मौके पर लोजपा के जिला अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, दलित सेना के जिला अध्यक्ष पीयूष पासवान, शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार, जितेंद्र पासवान, मनोज पोद्दार एवं विनय कुमार गुड्डू मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी