विहिप के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए विभाग प्रचारक

विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक आशीष कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 03:01 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 03:01 PM (IST)
विहिप के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए विभाग प्रचारक
विहिप के स्थापना दिवस पर सम्मानित हुए विभाग प्रचारक

भागलपुर। विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक आशीष कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विहिप के महानगर मंत्री पारस शर्मा ने बताया कि साहा धर्मशाला में यह आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि आशीष कुमार थे। विशिष्ट अतिथि विभाग प्रचारक विजेंद्र कुमार और बजरंग दल के प्रांत संयोजक दक्षिण बिहार रजनीश जी थे। आशीष ने विहिप की स्थापना के उद्देश्य की जानकारी दी। वहीं वर्तमान विभाग प्रचारक विजेंद्र कुमार ने छत्रपति शिवाजी की महत्ता को बताया। इसके अलावा रामपुर गांव, बरारी नगर, केशव नगर, विवि नगर में भी स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल और मातृ शक्ति की सदस्य उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी