भाजपा के विभिन्‍न मोर्चो और प्रकोष्‍ठों में भागलपुर के कार्यकर्ताओं का हुआ चयन

भाजपा के विभिन्‍न मोर्चा और प्रकोष्‍ठों ने भागलपुर के कई कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। लगातार पार्टी में मनोनयन का सिलसिला जारी है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 01:11 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 01:11 PM (IST)
भाजपा के विभिन्‍न मोर्चो और प्रकोष्‍ठों में भागलपुर के कार्यकर्ताओं का हुआ चयन
भाजपा के विभिन्‍न मोर्चो और प्रकोष्‍ठों में भागलपुर के कार्यकर्ताओं का हुआ चयन

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने अपनी इकाई का विस्‍तार किया है। प्रखंड अध्‍यक्ष जयनाथ चौहान ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप लाल साह को भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्णिया, किशनगंज जिला का क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत किया गया है। वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरदीप साह को भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा बांका जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया है। जबकि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू राय को भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा नवगछिया जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया है। भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पृथ्वी चन्द्र ने भागलपुर जिला के बिम्मी शर्मा को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्‍यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, विपुल सिंह के अलावा मनीष दास, विजय कुशवाहा, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, प्‍यारे हिंद, देवव्रत घोष, इंदूभूषण, डॉ प्रीति शेखर, प्राणिक वाजपेयी, अजीत गुप्‍ता, प्रिंस मंडल, संजीब कुमार आ‍दि ने बधाई दी है। 

chat bot
आपका साथी